एक्सप्लोरर

आईपीएल में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं पृथ्वी शॉ

भारत के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का मानना है कि आईपीएल 2019 से पहले वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. पृथ्वी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच के दौरान टखने में चोट लगी थी.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टखने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा है कि वह आईपीएल के 12वें सीजन के शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे. शॉ चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गये थे.

शॉ ने ‘इंडिया टीवी’ से कहा, ‘‘मैं इंडियन प्रीमियर लीग से पहले फिट हो जाऊंगा और पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं. मैं टखने के साथ-साथ अपने शरीर के ऊपरी भाग पर भी काम कर रहा हूं.’’

मुंबई का 19 साल का यह ओपनर बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स की टीम में है जिसके साथ यह उनका दूसरा सीजन होगा.

ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच के दौरान बाउंड्री के पास फील्डिंग करते हुए उनका टखना चोटिल हो गया था. टीम को उम्मीद थी कि वह दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे लेकिन पैर में सूजन और दर्द बढ़ने से उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा.

चोट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ हम पहले टेस्ट मैच से पहले सिडनी में अभ्यास मैच खेल रहे थे. मैं डीप मिडविकेट पर खड़ा था और ऐश भाई (आर अश्विन) गेंदबाजी कर रहे थे तभी एक कैच के लिए मैंने हवा में पीछे की ओर उछलते हुए गेंद को पकड़ा और जब मैं जमीन पर गिरा तो मेरे शरीर का भार मेरे बाएं पैर पर पड़ा. यह थोड़ा मुश्किल था और मेरा टखना 90 डिग्री तक मुड़ गया और पूरा वजन उसी पर आ गया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं दूसरे टेस्ट में खेलने की पूरी कोशिश कर रहा था और फिजियो भी मुझे मैच के लिए फिट करने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, जितना अधिक उन्होंने कोशिश की, सूजन उतनी बढ़ गयी और उसमें अधिक दर्द होने लगा. इसलिए, मैंने सोचा कि अगर मैं खेलता हूं तो भी मैं अपना शत प्रतिशत नहीं दे पाऊंगा क्योंकि उस दर्द के साथ खेलना आसान नहीं होता.’’

शॉ ने कहा, ‘‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी. सच कहूं तो आप उसके बारे में कुछ नहीं कर सकते. ऑस्ट्रेलिया में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेलने की मेरी इच्छा थी. मुझे वहां बाउंस काफी पसंद है. दुर्भाग्य से, मुझे पैर में चोट लगी. लेकिन ठीक है, मैं बहुत खुश हूं कि भारत ने टेस्ट सीरीज जीती. इससे बेहतर और क्या हो सकता था.’’

चोटिल होने के बाद शॉ हालांकि काफी निराश हो गये थे लेकिन साथी खिलाड़ियों का उन्हें पूरा समर्थन मिला.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उस समय पूरी टीम का समर्थन मिला क्योंकि मैं चोट से बहुत निराश था. मैंने दौरे के लिए कड़ा अभ्यास किया था और मेरे दिमाग में कई चीजें थीं जो मुझे लगता था कि मैं वहां करूंगा. यह निराशाजनक था. लेकिन हां, अब मैं खुश हूं कि हमने सीरीज जीती."

शॉ ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरूआत करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज की तीन पारियों में 118.20 की औसत से 237 रन बनाये थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget