एक्सप्लोरर

CSKvDD: आज दिल्ली-चेन्नई के बीच होगी रोमांचक टक्कर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीत के साथ पटरी पर लौटी दिल्ली डेयरडेविल्स की उम्मीद अब मोमेंटम को बनाए रखने की है. वहीं चेन्नई की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट से हार कर जीत के रास्ते से भटक गई है.

नई दिल्ली/पुणे: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीत के साथ पटरी पर लौटी दिल्ली डेयरडेविल्स की उम्मीद अब मोमेंटम को बनाए रखने की है. वहीं चेन्नई की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट से हार कर जीत के रास्ते से भटक गई है.

महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार पिछले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की थी लेकिन अपने दूसरे घरेलू महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) मैदान पर शनिवार को उसे मुंबई के हाथों आठ विकेट से मात खानी पड़ी थी. हालांकि टीम सात में से पांच मैच जीतकर अभी भी तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

शनिवार को मिली हार के बावजूद चेन्नई की नजरें लीग में अपना विजय अभियान जारी रखने पर होगी. टीम के अधिकतर बल्लेबाज अंबाती रायडू, शेन वाटसन, डयन ब्रावो और कप्तान धौनी शानदार फार्म में चल रहे हैं.

रायडू के सात मैचों में अब 329 रन हो गए हैं जबकि धौनी और वाटसन के क्रमश: 235 और 203 रन हैं. टीम में किसी भी स्कोर का बचाव करने और किसी भी लक्ष्य का बचाव की क्षमता है.

गेंदबाजों में शार्दूल ठाकुर, दीपक चहर चेन्नई के आक्रमण को गति दे रहे हैं तो हरफनामौला खिलाड़ी शेन वाटसन, स्पिनरों में इमरान ताहिर और कर्ण शर्मा अहम क्षणों पर चेन्नई के लिए विकेट निकाल रहे हैं. 

CSKvDD: आज दिल्ली-चेन्नई के बीच होगी रोमांचक टक्कर
दूसरी तरफ अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 55 रन से हराकर जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली को इस जीत से काफी आत्मविश्वास मिला है.

दिल्ली को प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए जीत की लय को आगे भी बरकरार रखनी होगी क्योंकि टीम पहले ही सात में से पांच मैच हार चुकी है.

टीम को एक बार फिर से अपने नए और युवा कप्तान अय्यर से आक्रामक शुरूआत की उम्मीद होगी जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 93 रन की शानदार पारी खेली थी.

अन्य बल्लेबाजों में पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल को भी चेन्नई के खिलाफ चमकना होगा.

दिल्ली के गेंदबाजों ने कोलकाता के खिलाफ एकजुट होकर अच्छी गेंदबाजी की थी जो चेन्नई के बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी है.

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, केदार जाधव, डयन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, शार्दूल ठाकुर, एन. जगादेसन.

दिल्ली डेयरडेविल्स : गौतम गंभीर , ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, अमित मिश्रा, शहबाज नदीम, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन मुनरो, विजय शंकर, डेनियल क्रिस्टियन, जेसन रॉय, नमन ओझा, पृथ्वी शॉ, गुरकीरत सिंह मान, अवेश खान, अभिषेक शर्मा, जयंत यादव, हर्षल पटेल, मंजोत कालरा, संदीप लामीछाने, सायन घोष, लियाम प्लंकट, जूनियर डाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget