एक्सप्लोरर

PCB ने लिया यू-टर्न, कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वाले खिलाड़ी को दी PSL में खेलने की इजाजत

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अक्सर अपने विवादित फैसलों की वजह से चर्चा में बना रहता है. पीसीबी ने कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वाले स्टार तेज गेंदबाज को पीएसएल से बाहर कर दिया था. लेकिन चार दिन बाद ही बोर्ड ने अपने फैसले पर यू-टर्न ले लिया.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ी नसीम शाह पर लिए गए फैसले की वजह से चर्चा में आ गया है. पीसीबी ने महज चार दिन में ही नसीम शाह पर यू-टर्न ले लिया है. पीसीबी ने नसीम शाह पर बायो बबल तोड़ने की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी थी. लेकिन अब पीसीबी ने नसीम शाह को पीएसएल में शामिल करने का फैसला किया है.

नसीम शाह को हालांकि दोबारा बायो बबल में एंट्री के लिए कोरोना टेट्स रिपोर्ट देनी होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी और पीएसएल फ्रेंचाइजी की बैठक के बाद नसीम को वापस इस टूर्नामेंट में शामिल करने पर सहमति बनी है. नसीम शाह को प्री आईसोलेशन से पहले कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट देनी होगी जिसके बाद वह टीम होटल में घुस सकते हैं. इसके बाद उनके कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर वह अबु धाबी के लिए उड़ान भर सकते हैं."

नसीम ने तोड़ा था प्रोटोकॉल

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पीएसएल के छठे सीजन के शेष मुकाबलों के लिए चार्टर प्लेन से जाने वाले खिलाड़ियों को 24 मई को कराची और लाहौर में जमा होना था. इतना ही नहीं खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लाने के लिए भी कहा गया था. इतना ही नहीं रिपोर्ट 48 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होने की शर्त भी लगाई गई थी.

नसीम ने 18 मई की रिपोर्ट दी थी जिसके बाद उन्हें आईसोलेशन में भेजा गया और बाद में रिलीज कर दिया गया. पीएसएल-6 के प्रमुख बाबर हमीद ने कहा था कि किसी भी तरह का जोखिम नहीं हो इसके लिए नसीम को बाहर करना जरूरी था. लेकिन अब पीसीबी ने अपना फैसला बदल लिया है.

पीएसएल के छठे सीजन के बाकी बचे मैचों का आयोजन अगले महीने यूएई में होने जा रहा है. पीएसएल के छठे सीजन का आगाज फरवरी के तीसरे हफ्ते में हुआ था. लेकिन कोरोना वायरस के मामले आने की वजह से लीग को स्थगित कर दिया गया.

IPL पर आज होगा बड़ा फैसला, BCCI ने बुलाई है बेहद ही अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत
Ind Vs Eng: भारतीय बल्लेबाज क्यों हैं इंग्लैंड में परेशान, इस पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने बताई वजह
Ind Vs Eng: भारतीय बल्लेबाज क्यों हैं इंग्लैंड में परेशान, इस पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने बताई वजह

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget