एक्सप्लोरर

टेनिस बॉल के साथ खेलने से भी डरने लगा था स्टार क्रिकेटर, फिर ऐसे की वापसी

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने अपने करियर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस खिलाड़ी ने महज 17 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडिया के अब तक के सबसे कामयाब विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं. हालांकि माना जाता है कि धोनी की वजह से उनसे पहले डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल और दिनेश कार्तिक का करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया. दिनेश कार्तिक फिर भी पिछले कुछ सालों में लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट खेलते हुए नज़र आए हैं, लेकिन पटेल 2018 के बाद से टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए.

पार्थिव पटेल ने 17 साल की उम्र में 2002 में ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया था. लेकिन खराब विकेटकीपिंग की वजह से पटेल को 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट से बाहर कर दिया गया. पटेल ने बताया कि टीम से निकाले जाने के बाद उनका आत्मविश्वास पूरी तरह से खत्म हो गया था.

आकाश चोपड़ा के साथ बात करते हुए पटेल ने कहा, ''टीम से बाहर होने के बाद मैं डर गया था. मुझे गेंद का सामना करने से डर लगता था. मुझे लगने लगा था कि मैं गेंद को कैच ही नहीं कर सकता. फिर मैंने अंडर 16 के खिलाड़ियों के साथ खेलना शुरू किया.''

टेनिस बॉल से भी लगने लगा था डर

पार्थिव पटेल ने आगे कहा, ''मैंने आत्मविश्वास हासिल करने के लिए यह सब किया. मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा जा रहा था. मैंने वह सब पढ़ा. वो बातें दिमाग में घर कर गई थी. जूनियर खिलाड़ियों के साथ इसलिए खेलने लगा कि जान पाऊं मैं खेल सकता हूं या नहीं. मुझे टेनिस बॉल को पकड़ने से भी डर लगने लगा. धीरे-धीरे मैंने वापसी की. फिर मैंने फैसला किया कि मैं अलग तरीके से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलूंगा.''

पार्थिव पटेल आईपीएल में विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा है. हालांकि अब पार्थिव पटेल 35 साल के हो चुके हैं और उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के आसार नज़र नहीं आते. पटेल ने टीम इंडिया के लिए 25 टेस्ट खेलते हुए 934 रन बनाए. पटेल ने 38 वनडे और 2 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच भी खेले हैं.

बीसीसीआई को लग सकता है बड़ा झटका, 14 साल बाद खत्म हो सकता है इस कंपनी का करार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget