एक्सप्लोरर

IndvsEng: तीसरे टेस्ट से बाहर हुए साहा, 8 साल बाद पार्थिव की वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के दूसरे टेस्ट मुकाबले में 246 रनों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़

 


 


 


IndvsEng: तीसरे टेस्ट से बाहर हुए साहा, 8 साल बाद पार्थिव की वापसी

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के दूसरे टेस्ट मुकाबले में 246 रनों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धीमन साहा चोटिल होने की वजह से तीसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं. रिद्धीमन साहा को थाई स्ट्रेन की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा है. साहा की जगह विकेटकीपर पार्थिव पटेल को टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया है.


 


इससे पहले बीते दिन ही बीसीसीआई ने अगले तीन टेस्ट मुकाबलों के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था जिसमें साहा को जगह दी गई थी. पीठ की चोट से उबरने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम में वापसी हुई थी जबकि अनुभवी सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.


 


न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में पांच विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर पीठ की चोट के कारण छह हफ्ते से भी अधिक समय से क्रिकेट से दूर थे. उबरने के बाद वह मुंबई के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच खेले. उन्होंने मैच में 36 ओवर (पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में 23) फेंके और विकेट चटकाए.


 


भारतीय टीम में अब चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हो गए हैं जिससे कप्तान विराट कोहली को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. भारत के लिए 58 टेस्ट खेलने वाले 35 साल के गंभीर के अंतरराष्ट्रीय करियर को अब खत्म माना जा रहा है.


 


लोकेश राहुल विशाखापत्तनम में नाकाम रहे लेकिन चोट से पहले उनकी फार्म ने टीम प्रबंधन को उन पर निवेश करने के लिए उत्साहित किया है. टेस्ट में शीर्ष क्रम में मुरली विजय का स्थान पक्का है जबकि शिखर धवन भी फिट हो चुके हैं. धवन इसके अलावा सीमित ओवरों के प्रारूप के अहम सदस्य हैं जहां उनका रिकार्ड शानदार है. 


 


32 वर्षीय पार्थिव पटेल पूरे 8 साल भारतीय टीम के लिए वापसी करेंगे. उन्होंने 20 टेस्ट मुकाबलों में 30 के औसत से 683 रन बनाए हैं. तीसरा टेस्ट 26 नवंबर से मोहाली में खेला जाएगा. 


 


टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, करूण नायर, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget