एक्सप्लोरर

श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे भारतीय एनालिस्ट पानिश शेट्टी

श्रीलंका क्रिकेट टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट पानिश शेट्टी पाकिस्तान दौरे पर लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए नहीं जाएंगे. उनकी जगह टीम के साथ जी.टी. नरोशन पाकिस्तान जाएंगे.

श्रीलंका क्रिकेट टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट पानिश शेट्टी टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएंगे. 'एक्सप्रेस न्यूज' की रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि शेट्टी की जगह जी.टी. नरोशन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

श्रीलंका क्रिकेट टीम मंगलवार की सुबह पाकिस्तान के लिए रवाना करेगी. इससे पहले टीम के सदस्य बौद्ध भिक्षुओं के साथ प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे और उनका आशीर्वाद हासिल करेंगे. टीम के सदस्यों के साथ उनके परिवार के सदस्य पाकिस्तान नहीं जाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव वनडे सीरीज के दौरान टीम के साथ पाकिस्तान में होंगे.

टीम के मैनेजर अशांता डी मेल ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों को सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है. टीम के कप्तान लाहिरु थिरिमाने पहले भी यह बात कह चुके हैं कि उन्हें पाकिस्तान दौरे को लेकर कोई परेशानी नहीं है और वह अपना पूरा ध्यान केवल खेल पर केंद्रित करना चाहते हैं.

सुरक्षा कारणों से श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज जैसे शीर्ष के दस खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया. इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम को एक दूसरे दर्जे की टीम पाकिस्तान दौरे के लिए चुननी पड़ी. इस पर भी तब संकट के बादल गहरा गए जब श्रीलंका सरकार को रिपोर्ट मिली कि पाकिस्तान में टीम के लिए खतरा है. लेकिन, बाद में पाकिस्तान सरकार से सुरक्षा का पूरा आश्वासन मिलने के बाद दौरे को हरी झंडी दी गई.

गौरतलब है कि साल 2009 में श्रीलंका की टीम पर पाकिस्तान में आतंकी हमला हुआ था जिसके बाद से पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लगभग न के बराबर हुई है.

अखबार की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय एनालिस्ट शेट्टी की जगह निरोशन दौरे पर उनकी जिम्मेदारी निभाएंगे. भारत से ताल्लुक की वजह से शेट्टी को पाकिस्तानी वीजा मिलने में होने वाली दिक्कतों की वजह से उन्हें पाकिस्तान दौरे पर जाने वाले दल में शामिल नहीं करने का फैसला किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget