एक्सप्लोरर

PAK vs NZ: शाहीन अफरीदी की कप्तानी में बाबर और रिजवान नहीं करेंगे ओपनिंग? 12 जनवरी को न्यूजीलैंड से पहला टी20

PAK vs NZ: ऑक्लैंड से आई रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में पाकिस्तान की टीम एक नई सलामी जोड़ी के साथ उतर सकती है. वहीं बाबर आजम तीन नंबर पर खेलते दिख सकते हैं.

PAK vs NZ 1st T20, Pakistan Playing 11: ऑस्ट्रेलिया में बुरी तरह टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है. न्यूजीलैंड में पाकिस्तान टीम 12 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के आगाज़ से पहले एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में बाबर और रिजवान पारी का आगाज़ नहीं करेंगे. 

पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नयी सलामी जोड़ी के साथ उतर सकती है, जिसमें बाबर आजम की जगह युवा सईम अयूब और मोहम्मद रिजवान पारी का आगाज करेंगे. आकलैंड से मिली रिपोर्ट के अनुसार, टीम प्रबंधन ने नेट पर नई गेंद से सईम और रिजवान से बल्लेबाजी कराई जबकि बाबर आजम और फखर जमान ने दूसरे नेट पर स्पिनरों को खेला. 

टी20 फॉर्मेट में बाबर और रिजवान की जोड़ी काफी कामयाब रही है, लेकिन नये कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, नये हाई परफार्मेंस कोच यासिर अराफात और टीम निदेशक मोहम्मद हफीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की सीरीज में कुछ नया आजमाना चाहते हैं. 

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने टी20 फॉर्मेट में कई बार 150 से ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी की है. वहीं दोनों एक बार 200 रनों के लक्ष्य का भी पीछा कर चुके हैं. 2021 टी20 वर्ल्ड कप में इन दोनों ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत दिलाई थी. 

बाबर आजम अब किसी भी फॉर्मेट में कप्तान नहीं हैं और टीम के भीतरी सूत्रों का कहना है कि वह तीसरे नंबर पर उतरने के लिए तैयार हैं. शाहीन अफरीदी और मोहम्मद हफीज ने इस बारे में उनसे बात की है. दरअसल, बाबर के स्ट्राइक रेट को लेकर कई बार सवाल भी खड़े हुए हैं. 

यह भी पढ़ें-

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, रोहित के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 

वीडियोज

Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin
BJP New President: नई कमान की शुरुआत...BJP के नए अध्यक्ष का स्वागत धूमधाम से होगा | Nitin Nabin
BJP New President: BJP मुख्यालय में बड़ा कार्यक्रम, नई कमान संभालेंगे Nitin Nabin | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 
धुरंधर 2 के टीजर को मिला A सर्टिफिकेट, टाइटल भी हुआ फाइनल, पढ़ें अपडेट
धुरंधर 2 के टीजर को मिला A सर्टिफिकेट, टाइटल भी हुआ फाइनल, पढ़ें अपडेट
रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
पल भर की खुशियां... Blinkit से दीदी ने मंगवाया iPhone17, डिब्बा खोलते ही हुए स्लिप और...; देखें वीडियो
पल भर की खुशियां... Blinkit से दीदी ने मंगवाया iPhone17, डिब्बा खोलते ही हुए स्लिप और...; देखें वीडियो
Europe vs US: क्या पूरा यूरोप मिलकर कर पाएगा ग्रीनलैंड की सुरक्षा, अमेरिका की तुलना में कितनी है ताकत?
क्या पूरा यूरोप मिलकर कर पाएगा ग्रीनलैंड की सुरक्षा, अमेरिका की तुलना में कितनी है ताकत?
Embed widget