एक्सप्लोरर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, रोहित के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

IND vs AFG 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. जानिए इस सीरीज के पहले टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India vs Afghanistan 1st T20: दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम इस साल पहली बार घर पर खेलती दिखेगी. टीम इंडिया घर पर नए साल की शुरुआत टी20 सीरीज के साथ करेगी. भारत को अफगानिस्तान के साथ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का पहला मैच कल यानी गुरुवार, 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा. 

अफगानिस्तान सीरीज से नियमित कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई है. दोनों लंबे वक्त बाद इस फॉर्मेट में खेलते दिखेंगे. रोहित पारी का आगाज़ करेंगे, वहीं किंग कोहली तीन नंबर पर खेलते दिखेंगे. 

पहले टी20 में शुभमन गिल और संजू सैमसन का खेलना मुश्किल

पहले टी20 में स्टार ओपनर शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का खेलना मुश्किल है. दरअसल, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज़ कर सकते हैं. ऐसे में गिल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जितेश शर्मा को मिल सकती है. वह निचले क्रम में आते ही बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं. 

रोहित और यशस्वी करेंगे पारी का आगाज़?

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा और तूफानी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज़ कर सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर विराट कोहली का खेलना तय है. वहीं चार नंबर पर तिलक वर्मा और पांच नंबर पर विकेटकीपर जितेश शर्मा खेल सकते हैं. इसके बाद रिंकू सिंह का खेलना तय है. 

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल सात नंबर पर दिखेंगे. उनके साथ कुलदीप यादव या रवि बिश्नोई दूसरे स्पिनर की भूमिका अदा कर सकते हैं. तेज गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार की तिकड़ी एक्शन में दिख सकती है. 

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्वोई/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान.

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत का फुल स्क्वाड- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्वोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान.

यह भी पढ़ें...

Cricketer Collapses On Pitch: रन लिया फिर अचानक गिर पड़े, खिलाड़ियों ने पिच पर दिया CPR लेकिन नहीं बच सकी जान; हार्ट अटैक से क्रिकेटर की मौत

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget