एक्सप्लोरर

Babar Azam: बाबर आजम के पापा हुए भावुक, बेटा पाकिस्तान टीम से बाहर तो बोले - मुझे गिले-शिकवे...

Pakistan vs England: बाबर आजम को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम से बाहर कर दिया गया था. अब तीसरे टेस्ट मैच से पहले उनके पिता का एक इमोशनल पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

Babar Azam Comeback Update: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान हार गया था. जिसके बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके साथ ही तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को भी आराम दिया गया था. पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट मैच 152 रनों से जीत लिया था. इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से खेला जाना है. जिसे लेकर बाबर के फैंस जानना चाहते हैं कि क्या वह टीम में वापसी करेंगे या नहीं. अब बाबर आजम के पिता आजम सिद्दीकी ने एक भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

कब होगी बाबर आजम की वापसी?

बाबर आजम के चाहने वालों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. बाबर के पिता आजम सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर साफ किया है कि उनके बेटे को टीम से बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उसे कुछ समय के लिए आराम दिया गया है. इस कदम का मकसद बाबर को तरोताजा करना है ताकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट होकर वापसी कर सके.

आजम सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मुझे न किसी से शिकायत है, न ही किसी से गिला. इंशाअल्लाह, आप बहुत जल्द बाबर को मैदान पर खेलते हुए देखेंगे." इस बयान से बाबर के फैंस में उम्मीद की किरण जगी है और उनकी जल्द वापसी की उम्मीद भी बढ़ गई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M.Azam Siddique (@azam_siddique_65)

बाबर को क्यों किया गया टीम से बाहर?

बाबर आजम के टीम से बाहर होने पर क्रिकेट जगत में खबरों की बाढ़ आ गई थी. चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि क्या अब बाबर का करियर खत्म होने वाला है. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खुद बयान जारी कर सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया. पीसीबी ने इसे आगामी सीरीज को ध्यान में रखते हुए लिया गया रणनीतिक फैसला बताया.

PCB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और फिटनेस का ध्यान रखते हुए, और 2024-25 इंटरनेशनल क्रिकेट सेशन की तैयारी के मद्देनजर, चयनकर्ताओं ने बाबर आजम, नसीम शाह, सरफराज अहमद और शाहीन अफरीदी को आराम देने का फैसला किया है. अबरार अहमद, जो फिलहाल डेंगू से उबर रहे हैं, चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे."

यह भी पढ़ें:
Sarfaraz Khan Century: सरफराज खान ने जड़ा पहला शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में वापसी की राह पर टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget