एक्सप्लोरर

Pakistan Chief Selector: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर बने वहाब रियाज, इंजमाम उल की लेंगे जगह

PCB Chief Selector: वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी में बदलाव का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज को राष्ट्रीय टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है.

Wahab Riaz Pakistan Chief Selector: 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) कई बड़े फैसले ले रहा है. बोर्ड ने पहले पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को टीम का नया डायरेक्टर और हेड कोच नियुक्त किया, और अब पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज को चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया है. वहाब रियाज पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे से कार्यभार संभालेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज को पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है. वह इंजमाम उल हक की जगह लेंगे, जिन्होंने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

चयनकर्ता बनने पर वहाब रियाज ने क्या कहा?
वहाब रियाज ने आगे कहा, "मैं और मोहम्मद हफीज पाकिस्तान की क्रिकेट के विकास और उसकी सफलता के लिए एक दूसरे का पूरा सहयोग करेंगे. मेरी प्राथमिकता घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौके देने की होगी, मैं हमेशा खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध रहूंगा."

वहाब रियाज ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की थी. वहाब रियाज पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की जगह लेंगे, जिन्होंने कॉन्फ्लिक्ट ऑफ़ इंट्रेस्ट के आरोप लगने पर बीते महीने 30 अक्टूबर को मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था. 

बल्लेबाजों में दहशत पैदा करने वाले खब्बू गेंदबाज वहाब रियाज
पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगले साल जनवरी फरवरी माह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, इस सीरीज से पहले वहाब रियाज मुख्य चयनकर्ता का पद भार ग्रहण कर लेंगे. वहाब रियाज का शुमार पाकिस्तान के बेहतरीन खब्बू तेज गेंदबाजों में होता है. उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 20 दिसंबर 2020 को न्यूजीलैंड खिलाफ हैमिल्टन में बतौर टी20 मैच खेला. वहाब रियाज ने पाकिस्तान के लिए कुल 27 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 83 विकेट चटकाए. उन्होंने 91 एकदिवसीय मैच में 120 और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34 विकेट चटकाए. वहाब रियाज ने जरुरत पड़ने पर पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी भी की, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में उनके नाम तीन अर्धशतक भी दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें:

IND vs AUS Final: फाइनल में टीम इंडिया को कंगारुओं से नहीं बल्कि अंपायर से है खतरा! फैंस को डराने वाले आंकड़े आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget