एक्सप्लोरर

PAK vs SL: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज रद्द, टेस्ट मैचों को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाना है. इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी थी, जिसे रद्द कर दिया गया है.

Pakistan vs Sri Lanka ODI Series Cancelled: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाना है. इस दौरे पर अब दोनों टीमों के बीच सिर्फ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहले दोनों टीमों को टेस्ट सीरीज के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलना था, लेकिन अब वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया है. 

पाकिस्तान टीम श्रीलंका के खिलाफ अब केवल दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस साल जुलाई-अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी, जिसमें टीम 2021-23 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा रहेगी. हालांकि, टेस्ट मैचों के लिए अभी तारीखों की घोषण नहीं की गई है. 

तीन मैचों की वनडे सीरीज आईसीसी विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा नहीं थी. क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से वनडे मैचों को हटाने का अनुरोध किया था, क्योंकि एसएलसी एक हफ्ते पहले लंका प्रीमियर लीग (LPL) आयोजित करने की योजना बना रही थी. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के निदेशक सामी-उल-हसन बर्नी के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है, "श्रीलंकाई बोर्ड वित्तीय घाटे को कम करने के लिए एक हफ्ते पहले अपनी लीग शुरू करना चाहती है, इसलिए उन्होंने हमें वनडे सीरीज को रद्द करने के लिए कहा, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है. चूंकि वनडे विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा नहीं थे, इसलिए हमने इसमें आपत्ति नहीं जताई. सीरीज के अंतिम कार्यक्रम पर अभी भी चर्चा की जा रही है और जल्द ही इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की जाएगी."

रिपोर्ट में कहा गया है कि जून-जुलाई में श्रीलंका का महीने भर का ऑस्ट्रेलियाई दौरा वहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भविष्य तय कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया को 7 जून से कोलंबो में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है. 

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस द्वीप देश में आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल को देखते हुए सीरीज को 'ना' कहता है तो श्रीलंका में अगस्त और सितंबर में एशिया कप की मेजबानी भी 'खतरे' में पड़ सकती है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में घरों को केवल 12 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. बिजली कटौती के कारण, डे-नाइट मैचों की मेजबानी एक समस्या बन सकती है, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट को स्टेडियम में जनरेटर चलाने के लिए ईंधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें...

SRH vs RCB: दिनेश कार्तिक की धमाकेदार पारी के बाद इंटरनेट पर वायरल हुआ विराट कोहली का रिएक्शन

IPL 2022: CSK से हार के बाद आलोचनाओं से घिरे पंत को मिला पोंटिंग का साथ, दिल्ली के हेड कोच ने कही ये खास बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
LIVE: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget