एक्सप्लोरर

IPL 2022: CSK से हार के बाद आलोचनाओं से घिरे पंत को मिला पोंटिंग का साथ, दिल्ली के हेड कोच ने कही ये खास बात

IPL 2022 में रविवार रात को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

Ricky Ponting: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के मैदान पर लिए गए फैसलों पर अब सवाल उठने लगे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स से मिली 91 रन की हार के बाद वीरेन्द्र सहवाग समेत कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने पंत के कुछ फैसलों को गलत बताया है. हालांकि इन सब के बावजूद ऋषभ पंत को अपने हेड कोच रिकी पोंटिंग का पूरा समर्थन हासिल है.

पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम अपने 11 में से 5 मैच गंवा चुकी है. वीरेन्द्र सहवाग ने हाल ही में पंत के गेंदबाजी में परिवर्तन और दबाव वाले पलों में गेंदबाजों के चयन पर सवाल उठाए हैं. लेकिन पोंटिंग कहते हैं कि वह पूरी तरह से पंत के फैसलों के साथ खड़े हैं.

चेन्नई से मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोंटिंग कहते हैं, 'मैं मैदान में लिए गए पंत के हर फैसले को पूरी तरह से सपोर्ट करता हूं. मैं पहले टी-20 मैचों की कप्तानी कर चुका हूं. मुझे पता है कि आपके पास ज्यादा सोचने का वक्त नहीं होता है. बाहर से जजमेंट देना बहुत आसान है लेकिन सच मानिये जब आप मैदान में होते हो तो यह बिल्कुल आसान नहीं होता है.'

पोंटिंग कहते हैं, 'मैदान के अंदर एक कप्तान को बहुत कम समय में फैसले लेने पड़ते हैं और वह जो फैसले लेता है वह उस वक्त मैच की परिस्थिति के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ फैसला होता है. वह बाउंड्री साइज का ध्यान रखता है. क्रीज पर कौन सा बल्लेबाज मौजूद है इसका भी ध्यान रखना होता है.'

हालांकि पोंटिंग मानते हैं कि चेन्नई के खिलाफ मैच में उनकी टीम हर विभाग में फ्लॉप रही. पोंटिंग कहते हैं, 'हमारी गेंदबाजी स्तरहीन रही. इसी तरह बल्लेबाजी भी खराब रही. इस मैच में हमारे लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं था. हां, खलील अहमद की गेंदबाजी जरूर हमारे लिए सकारात्मक पहलू रही. उन्होंने शानदार गेंदबाजी की.' पोंटिंग यह भी कहते हैं दिल्ली कैपिटल्स बाकी बचे तीन मैचों को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की हर संभव कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें..

Watch: सोशल मीडिया पर छाया पुजारा का अपर-कट सिक्स, शाहीन अफरीदी की बाउंसर पर लगाया शॉट

IPL 2022: शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स का बायो-बबल छोड़ गुयाना लौटे, फ्रेंचाइजी ने वीडियो पोस्ट के जरिए दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget