एक्सप्लोरर

Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने की बाबर आजम को ड्रॉप करने की मांग, बोले- विराट से तुलना...

PAK vs ENG Test Series: बाबर आजम की फॉर्म को लेकर कई बार उंगलियां उठ चुकी हैं. पाकिस्तान को 7 अक्टूबर से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. इससे पहले उन्हें टीम से बाहर करने की चर्चा हो रही है.

Zaheer Abbas on Babar Azam With Virat Kohli Comparison: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 7 अक्टूबर से खेली जानी है. पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 24 सितंबर को पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया था. इसमें पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम का नाम भी शामिल है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जहीर अब्बास ने अपनी बात सामने रखी है और बाबर आजम की फॉर्म पर भी सवाल उठाए हैं.

अब्बास ने की बाबर को टीम से निकालने की मांग
यह बयान ऐसे समय में आया है जब बाबर आजम पिछले एक साल से अपने बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं. इस मुद्दे पर अपने विचार साझा करते हुए जहीर अब्बास ने कहा कि बाबर को उनकी लगातार खराब फॉर्म को देखते हुए टीम में रखना उचित नहीं है. उन्होंने यूएई में आयोजित 'क्रिकेट प्रेडिक्ट कॉन्क्लेव' के दौरान बाबर को टीम से बाहर करने की मांग की. अब्बास ने कहा, "अगर वह हमारे मुख्य बल्लेबाज हैं और रन नहीं बना रहे हैं, तो उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए."

अब्बास ने दिया विराट और बाबर के बीच तुलना को बेमानी करार
इसके अलावा जहीर अब्बास ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और बाबर आजम के बीच तुलना को बेमतलब बताया. उन्होंने कहा कि विराट हर मैच में रन बनाते हैं, जबकि बाबर ऐसा नहीं कर पाते. अब्बास ने कहा, "यह तुलना बेकार है. विराट कोहली हर मैच में रन बनाते हैं, जबकि बाबर किसी भी मैच में रन नहीं बना पाते, तो उनकी तुलना कैसे की जा सकती है? जो खिलाड़ी रन बनाता है, वही बड़ा खिलाड़ी होता है."

जहीर अब्बास के बयान के बाद क्रिकेट जगत में बाबर आजम की फॉर्म और विराट कोहली से उनकी तुलना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम के प्रदर्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं, जो फिलहाल उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा है.

यह भी पढ़ें:
खलील अहमद ने MS Dhoni के साथ रिश्ते को लेकर खोला बड़ा राज, बोले- माही भाई मेरे दोस्त नहीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget