एक्सप्लोरर

PAK Vs ENG: पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बुरी तरह भड़के शोएब अख्तर, बोले- क्रिकेट देखना ही बंद कर दो

PAK Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम निशाने पर है. शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी आड़े हाथों लिया है.

PAK Vs ENG: पाकिस्तान को इंग्लैंड की कामचलाऊ टीम के सामने तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर बुरी तरह से भड़क गए हैं. शोएभ अख्तर ने तो यहां तक कह दिया है कि पाकिस्तान में अब लोगों को क्रिकेट देखना बंद कर देना चाहिए.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में बेहद खराब प्रदर्शन किया. पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर में ही 141 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद इंग्लैंड ने महज 21.5 ओवर में सिर्फ एक विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. 

शोएब अख्तर ने कहा, ''पाकिस्तान की टीम में अब पहले जैसा टेलैंट और खिलाड़ी नहीं रहे. बाबर और फखर नहीं चलते तो टीम 150 रन भी नहीं बना पाती है. बेहतर है कि पाकिस्तान में अब लोगों को क्रिकेट देखना ही बंद कर देना चाहिए.''

अख्तर के निशाने पर आया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम की ऐसी हालत का ठिकरा पीसीबी की खराब पॉलिसी पर फोड़ा है. पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ''पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की गलत नीति के कारण टीम का ऐसा हाल हो गया है. पाकिस्तानी टीम में अब कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है जिसे लोग पैसे खर्च करके देखना चाहेंगे.''

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा भी टीम की हार से काफी ख़फा हैं. रमीज राजा ने कहा, ''पाकिस्तानी टीम अब दुनिया की किसी भी मामूली टीम को बड़ा बनाकर पेश कर सकती है. इंग्लैंड की बी टीम के आगे पाकिस्तान का ऐसा हाल हो गया है. पाकिस्तान बेहद ही घटिया क्रिकेट खेल रहे है. बल्लेबाजों को मालूम ही नहीं है कि किस तरह से शॉट लगाए जाते हैं.''

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से दो दिन पहले ही कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड ने अपनी पूरी टीम को बदल दिया था. स्टोक्स की अगुवाई में हालांकि इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने में कामयाब हो गया है.

IND Vs SL: वनडे सीरीज के लिए युजवेंद्र चहल की खास तैयारी, गेंदबाजी में दिखेगा बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget