एक्सप्लोरर

World Cup 2023: 48 साल में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बनाया अद्भूत रिकॉर्ड

World Cup 2023: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए. वहीं, जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने एक अद्भूत रिकॉर्ड बना दिया है.

World Cup Stats & Record: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है. पहले मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए. वहीं, जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने एक अद्भूत रिकॉर्ड बना दिया है. दरअसल, वर्ल्ड कप के 48 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम के सभी 11 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया है.

वर्ल्ड कप के 48 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा...

इससे पहले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में कभी ऐसा नहीं हुआ था, जब किसी टीम के सभी 11 खिलाड़ियों ने दहाई का आंकड़ा छुआ हो. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाजों की बात करें तो ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 35 गेंदों पर 33 रन बनाए. जबकि डेविड मलान ने 24 गेंदों पर 14 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा जो रूट, हैरी ब्रूक, मोईन अली, जोस बटलर और लियम लिविंगस्टोन ने क्रमशः 77, 25, 11, 43 और 20 रन बनाए.

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बना दिया अद्भूत रिकॉर्ड...

सैम करन 19 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवैलियन लौटे. वहीं, क्रिस वोक्स ने 12 गेंदों पर 11 रनों का योगदान दिया. आदिल रशीद 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि मार्क वुड ने 14 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड के सभी 11 खिलाड़ियों ने दहाई का आंकड़ा पार किया. बहरहाल, इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य रखा. इससे पहले वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. इस तरह जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड वर्ल्ड कप में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी है.

ये भी पढ़ें-

Asian Games 2023: भारत के सामने सेमीफाइनल में बांग्लादेश की चुनौती, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ इस दिग्गज ऑलराउंडर का खेलना मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: आज से शुरू भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस
LIVE: आज से शुरू भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget