एक्सप्लोरर

NZ vs PAK: पहले टेस्ट में मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी पारी खेलकर पाकिस्तान को फॉलोऑन से बचाया

कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 142 गेंदो में आठ चौकों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं फहीम अशरफ के साथ सातवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी कर टीम को फॉलोऑन से बचाया.

New Zealand vs Pakistan, 1st Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बे ओवल के माउंट माउंगानुई में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 239 रन ही बना सकी.

रिजवान और फहीम ने पाकिस्तान को फॉलोऑन से बचाया

एक समय पाकिस्तान ने सिर्फ 80 रनों पर ही अपने छह विकेट गवा दिए थे. लेकिन इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान और ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने सातवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी कर टीम को फॉलोऑन से बचाया.

कप्तान रिजवान ने 142 गेंदो में आठ चौकों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं फहीम अशरफ ने 135 गेंदो में 91 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और एक छक्का जड़ा. हालांकि, इसके बावजूद अभी पाकिस्तान 192 रन पीछे है.

पाकिस्तान ने तीसरे दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 30 रनों के साथ की थी. टीम ने दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाजों आबिद अली और नाइटवॉचमैन मोहम्मद अब्बास को दो ओवरों के अंतराल में ही खो दिया. आबिद ने 25 और अब्बास ने पांच रन बनाए.

इसके बाद अजहर अली (5) और हारिस सोहेल (3) भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए. फवाद आलम (6) के रूप में पाकिस्तान ने अपना छठा विकेट खोया. यहां से रिजवान और अशरफ ने मोर्चा संभाला और टीम को फॉलोऑन से बचाया.

वहीं न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमिसन ने तीन जबकि टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट लिए. इस टेस्ट के अभी दो दिन बाकी हैं और न्यूजीलैंड के पास 192 रनों की विशाल बढ़त है. ऐसे में इस टेस्ट में कीवी टीम की जीत पक्की लग रही है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS Day 3, Highlights: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुए रहाणे, ऐसा रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट का तीसरा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
LIVE: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget