एक्सप्लोरर

NZ vs ENG: बेन स्टोक्स और 'बैजबॉल रणनीति' ने बदला इंग्लैंड का लक, टेस्ट क्रिकेट में जारी है इंग्लिश टीम की जीत का सिलसिला

New Zealand vs England: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति काफी सफल रही है. इस स्ट्रेटजी के तहत इंग्लिश टीम अब तक 10 टेस्ट मैच जीत चुकी है.

England Bazball Strategy: न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मौंगानुई में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 267 रन से जीत दर्ज की. कीवियों की धरती पर इंग्लैंड 15 साल बाद पहली टेस्ट जीत दर्ज करने में सफल रहा. इंग्लैंड को पहला मैच जिताने में पूरी टीम का सहयोग रहा. जहां बल्लेबाजी में टीम के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया. वहीं बॉलिंग में जेम्स एंडरसन, ओली रॉबिन्सन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने कमाल किया. इंग्लैंड ने बीते साल से टेस्ट क्रिकेट में बैजबॉल की रणनीति अपनाई है. जिसके चलते उसे काफी सफलता मिली है. इंग्लैंड की टेस्ट टीम में यह क्रांतिकारी परिवर्तन बेन स्टोक्स के कप्तान और ब्रेंडन मैकुलम के हेड कोच बनने के बाद आया.

बेन स्टोक्स और बैजबॉल ने बदला लक

बेन स्टोक्स की कप्तानी में बैजबॉल रणनीति अपनाने के बाद इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ. बीते साल एशेज सीरीज के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज में हार के बाद जो रूट को कप्तानी और क्रिस सिल्वरवुड को हेड कोच पद से हटा दिया गया था. इन दोनों को हटाने के बाद ईसीबी ने बेन स्टोक्स को कप्तान और ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया. 

जिसके बाद इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में तेज बल्लेबाजी करने की रणनीति पर काम करना शुरू किया. अक्सर पहले देखा जाता था कि टेस्ट में बल्लेबाज धीमी बैटिंग करते थे. लेकिन बीते कुछ महीनों में इंग्लैंड ने इस धारणा को बदला. इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में तेज बैटिंग की परंपरा की शुरुआत की. यही वजह है कि उसे पिछले कुछ महीनों में टेस्ट क्रिकेट में अपार सफलता मिली है. 

बैजबॉल इफेक्ट

इंग्लैंड ने बैजबॉल रणनीति के तहत अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लिश टीम पिछले चार टेस्ट मैच लगातार जीत चुकी है. बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 11 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान उसने 10 टेस्ट जीते और सिर्फ एक मुकाबला हारा है. इंग्लिश टीम ने अपना आखिरी टेस्ट अगस्त 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स पर हारा था. वहीं बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है. यह सब उसकी बैजबॉल रणनीति के चलते संभव हुआ.

यह भी पढ़ें:

Renuka Singh Profile: 3 साल की उम्र में पिता को खोया, काफी मुश्किलें झेलीं, 5 विकेट लेने वाली रेणुका के बारे में जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नियम अलग क्यों', हनुमा विहारी का चयनकर्ताओं पर आरोप
'नियम अलग क्यों', हनुमा विहारी का चयनकर्ताओं पर आरोप
क्रिकेट स्टेडियम में बम की खबर, दर्शकों को किया गया बाहर, पढ़िए किस्सा
क्रिकेट स्टेडियम में बम की खबर, दर्शकों को किया गया बाहर, पढ़िए किस्सा
प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, कहा- यह सपना सच होने जैसा
प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, कहा- यह सपना सच होने जैसा
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget