एक्सप्लोरर

बिना खेले टीम से बाहर हुए करुण नायर ने कहा, किसी ने बात नहीं की

इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में लगातार बाहर बैठने वाले करुण नायर को अचानक टीम से बाहर कर दिया गया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा होने के साथ ही भारतीय चयनकर्ता एकबार फिर सवालों के घेरे में आ गए. इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में लगातार बाहर बैठने वाले करुण नायर को अचानक टीम से बाहर कर दिया गया. भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज नायर को किस कारण टीम से बाहर किया गया इस बात को लेकर बीसीसीआई की ओर से किसी तरह का जवाब नहीं आया है.

दूसरी तरफ करुण नायर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दे दी है और कहा है कि टीम मैनेजमेंट की ओर से किसी तरह की बात उनसे नहीं की गई. टीम चुने जाने से पहले क्रिक बज़ को दिए इंटरव्यू में करुण नायर ने कहा, "हमारे(नायर, चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट) बीच किसी तरह की कोई बात नहीं हुई. ये बेहद मुश्किल है, मैंने किसी से कुछ नहीं पूछा और न ही हमारे बीच किसी तरह ही बात हुई."

इंग्लैंड दौरे पर नायर ने काफी वक्त टीम के ट्रेनर और बैटिंग कोच संजय बांगर के साथ बिताया. उन्होंने कहा, "मैंने ट्रेनर शंकर बसु और बैटिंग कोच संजय बांगर सर के साथ काफी वक्त बिताया. नेट प्रैक्टिस में मैंने काफी बल्लेबाजी की, बसु सर के मुताबिक मैं टीम का सबसे फिट खिलाड़ी था."

तिहरे शतक के बाद हुए थे ड्रॉप
करुण नायर विश्व के उन दो बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्हें टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने के बाद टी से ड्रॉप कर दिया गया था. करियर के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2016 में 303 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद नायर को टीम से ड्रॉप कर दिया गया. जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3 मुकाबला खेला. लेकिन किसी में अर्द्धशतक भी नहीं लगा पाए.

इस सीरीज के बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होम और अवे टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया. लेकिन अचानक उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में शामिल तो किया गया लेकिन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया.

दूसरी तरफ करुण इंडिया ए की ओर से लगातार खेल रहे थे और इंग्लैंड में दो अर्द्धशतक भी लगाया जिसकी वजह से उन्हें सीनियर टीम में जगह मिली. लेकिन चौथे टेस्ट के साथ टीम में जगह बनाने वाले हनुमा विहारी को उनसे पहले खेलने का मौका मिल गया.

नयार इस बात से परेशान हैं और कहा, "इंसान होने के कारण दुख तो हो रहा है लेकिन अंत में फैसला चयनकर्ताओं को ही करना है और बतौर प्लेयर मेरा काम रन बनाना है, जब भी मौका मिलेगा मैं अपने बल्ले से जवाब दूंगा."

नायर इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में बोर्ड प्रेसीडेंट टीम की अगुवाई कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
DPL 2026: नीतीश राणा देखते रह गए, दिग्वेश राठी ने एक साल बाद लिया बदला
नीतीश राणा देखते रह गए, दिग्वेश राठी ने एक साल बाद लिया बदला
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget