एक्सप्लोरर

IND vs AUS: नितीश रेड्डी होंगे बाहर, बॉक्सिंग डे टेस्ट में दो स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया? जानें ताजा अपडेट

Boxing Day Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा. इस मुकाबले में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं.

Boxing Day Test Nitish Kumar Reddy: नितीश कुमार रेड्डी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अब तक टीम इंडिया के लिए बल्ले से कुछ अच्छी पारियां खेली हैं. ऑलराउंडर होने के नाते रेड्डी गेंद से खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. अब मेलबर्न में खेले जाने वाले अगले यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट में नितीश कुमार का पत्ता कट सकता है. सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि मेलबर्न में टीम इंडिया दो स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि टीम इंडिया मेलबर्न में दो स्पिनर्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है, जिसकी वजह से नितीश कुमार रेड्डी का पत्ता कट सकता है. इससे पहले ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत ने रवींद्र जडेजा के रूप में एक स्पिनर खिलाया था. रिपोर्ट में बताया गया कि मेलबर्न टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर दूसरे स्पिनर के रूप में नितीश कुमार रेड्डी को रिप्लेस कर सकते हैं. अभी इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. 

क्यों दो स्पिनर्स के साथ जा सकती है टीम इंडिया?

रिपोर्ट में बताया गया कि घांस वाली पिच तेज घूप के नीचे सूख सकती है, जिससे सुंदर को प्लेइंग इलेवन में लाने का प्लान बन सकता है. रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ क्लियर जवाब नहीं दिया था. 

भारतीय कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमें इस कंडीशन में बेस्ट इलेवन बनाने के लिए जो करना पड़ेगा, हम करेंगे. चाहे वह एक अतिरिक्त स्पिनर खेल रहा हो या नहीं."

अब तक नितीश कुमार रेड्डी का प्रदर्शन

अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तीन टेस्ट खेल चुके नितीश कुमार रेड्डी ने 5 पारियों में बैटिंग करते हुए 44.75 की औसत से 179 रन बनाए हैं. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. इसके अलावा बॉलिंग करते हुए नितीश ने 3 मैचों में 41.00 की औसत से 7 विकेट लिए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

U19 Womens T20 WC 2025: महिला टी20 वर्ल्ड कप में फिरोजाबाद की सोनम यादव का हुआ चयन, देखें ऐसी है पूरी टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
Turning Point: जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
IND VS ENG: 'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget