एक्सप्लोरर

श्रीलंकाई कोच ने की टीम के इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ

श्रीलंका के अंतरिम कोच निक पोथास ने आज तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की जमकर तारीफ की जिन्होंने दस ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिये और अपनी टीम को भारत के खिलाफ पहले वनडे में सात विकेट से जीत दिलायी.

धर्मशाला: श्रीलंका के अंतरिम कोच निक पोथास ने आज तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की जमकर तारीफ की जिन्होंने दस ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिये और अपनी टीम को भारत के खिलाफ पहले वनडे में सात विकेट से जीत दिलायी.

पोथास ने कहा, ‘‘सुरंगा विश्वस्तरीय गेंदबाज है. अगर परिस्थितियां उसके अनुकूल रहती है तो फिर यह मायने नहीं रखता कि वह किसको गेंदबाजी कर रहा है. वह आपके लिये बहुत परेशानी खड़ी करेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपने करियर में अब तक उसने सपाट और शुष्क विकेटों पर गेंदबाजी की है. आप उसे कुछ हरियाली पिच दे दो और फिर वह अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेगा. इस साल के शुरू में दक्षिण अफ्रीका में उसने शानदार प्रदर्शन किया था. ’’ पोथास ने कहा कि टीम धीरे धीरे सफलता का फार्मूला हासिल करने के करीब पहुंच रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी इस टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो कई प्रक्रियाओं से गुजरे हैं. हमने निश्चित तौर पर काफी खिलाड़ी आजमाये और हम उस फार्मूला के लगातार करीब पहुंच रहे हैं जो हमें लगता है कि भविष्य में हमें सफलता दिलाएगा.’’

पोथास ने श्रीलंका के मुख्य कोच नियुक्त किये गये चंडिका हथुरूसिंघे के संदर्भ में कहा,‘‘हम सही स्थिति में हैं. हमने बहुत अच्छे तरीके से इस टीम को तैयार किया है और हम अब इसे नये कोच को सौंप सकते हैं और वह इसके साथ अच्छी तरह से आगे बढ़ सकते हैं.’’ श्रीलंका ने आज भारत को 112 रन पर आउट कर दिया और फिर आसानी से जीत दर्ज की. पोथास ने कहा कि उनकी टीम ने आज भारत के खिलाफ अलग तरह की रणनीति अपनायी थी.

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस जीत का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं. हमें सीमित ओवरों की क्रिकेट में बहुत अधिक सफलता नहीं मिल है. हम चीजें व्यवस्थित हो गयी हैं और खिलाड़ी अपनी भूमिका समझ रहे हैं. हमने अलग तरह की रणनीति अपनायी और जिस तरह से चीजें आगे बढ़ी हम उससे खुश हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक का नकल करना इस बॉलर को पड़ा भारी, एक्शन पर अंपायर ने क्या किया
पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक का नकल करना इस बॉलर को पड़ा भारी, एक्शन पर अंपायर ने क्या किया
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
RCB के बिकने पर आया विजय माल्या का पहला रिएक्शन, विराट कोहली का भी किया जिक्र; जानिए क्या कहा
RCB के बिकने पर आया विजय माल्या का पहला रिएक्शन, विराट कोहली का भी किया जिक्र; जानिए क्या कहा
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सख्त एक्शन लूंगा'
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
Bangladesh Bus Accident Viral Video: नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
Embed widget