एक्सप्लोरर

Ashes 2023:'अगली बार इंग्लैंड पारी घोषित करने से पहले 2 बार सोचेगा...', अब अश्विन ने साधा इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति पर निशाना

ENG vs AUS: बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393 पर घोषित की थी.

Ravichandran Ashwin On Bazball Tactics: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का आगाज काफी रोमांचक तरीके से देखने को मिला. एजबेस्टन के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की थी. इंग्लैंड टीम की इस मुकाबले में हार की बड़ी वजह उनकी पहली पारी को घोषित करना बताया जा रहा है. इस बीच अब भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इंग्लैंड पर निशाना साधा है.

रविचंद्रन अश्विन के अनुसार इंग्लैंड अब अगली बार अपनी पहली पारी को घोषित करने से पहले 2 बार सोचेगा. अश्विन के अनुसार इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति की असली परीक्षा 28 जून से शुरू होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट मैच में देखने को मिलेगी.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एशेज 2023 के पहले टेस्ट मैच को लेकर बात करते हुए कहा कि अब इंग्लैंड टीम के मन में एक संदेह जरूर देखने को मिलेगा. लेकिन इसमें अधिक कुछ बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. अगली बार इंग्लैंड की टीम जब अपनी पारी को घोषित करेगी तो वह 2 बार जरूर सोचेगी.

आप टेस्ट क्रिकेट में जो करते वह वापस आपको जरूर मिलता

नंबर-1 टेस्ट रैंकिंग गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा कि टेस्ट क्रिकेट में आप जो भी करते हैं वह आपको वापस जरूर मिलता है. फिर चाहे वह लाभ में या हानि में. अब इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में जरूर एक संदेह वाली स्थिति देखने को मिलेगी जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अधिक आत्मविश्वास में दिखाई देगी. लॉर्ड्स टेस्ट मैच में अब ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के दावेदार के तौर पर खेलने उतरेगी.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 28 जून से ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. एजबेस्टन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत में कप्तान पैट कमिंस और उस्मान ख्वाजा ने अहम भूमिका अदा की थी.

यह भी पढ़ें...

Indian Selector: बीसीसीआई में जल्द होगी नए सिलेक्टर की भर्ती, बोर्ड की तरफ से उठाया गया बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget