एक्सप्लोरर

RCB के कैप्टन को लेकर आया नया अपडेट, इस खिलाड़ी को मिलेगी कमान! विराट नहीं बनेंगे फिर कप्तान

IPL 2025 RCB Captain: आईपीएल 2025 में RCB नए कप्तान के साथ उतरेगी. फ्रेंचाइजी ने पिछले कप्तान फाफ डु प्लेसिस को टीम में नहीं रखा है. यहां जानें अब नया कप्तान कौन बनेगा.

RCB New Captain IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने में अब लगभग तीन महीने का वक्त बचा है. आईपीएल 2025 में कई टीमें हैं, जो नए कप्तान के साथ उतरेंगी. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी शामिल है. आरसीबी ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले अपने पुराने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था. फिर ऑक्शन में भी उन्हें नहीं खरीदा गया. ऐसे में अब आरसीबी नए कप्तान के साथ उतरेगी. 

आईपीएल 2025 में आरसीबी नए कप्तान के साथ उतरेगी. इस बीच कैप्टन को लेकर नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार 18वें सीजन में आरसीबी के कप्तान होंगे. इससे पहले खबर थी कि विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे. खैर, अभी तक फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है. 

सैयद मुश्ताक अली में कप्तान थे पाटीदार 

रजत पाटीदार हाल में घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित टी20 ट्रॉफी सैयद मुश्ताक अली में मध्य प्रदेश के कप्तान थे. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को फाइनल में पहुंचाया. हालांकि, वह टीम को खिताब नहीं जिता सके. इस टूर्नामेंट में पाटीदार ने बल्ले से भी धमाकेदार प्रदर्शन किया और तीन ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाए. अब खबर है कि रजत पाटीदार आईपीएल 2025 में आरसीबी की भी कमाल संभालेंगे. 

नीलामी से पहले खबर आई थी कि विराट कोहली एक बार फिर आरसीबी की कप्तानी करते दिखेंगे. हालांकि, फिर रजत पाटीदार के कप्तान की खबर आई है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि फ्रेंचाइजी किसे 18वें सीजन में कप्तान बनाती है. 

आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी की टीम- विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी नगिदी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
LIVE: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget