एक्सप्लोरर

Musheer Khan: कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार बोले मुशीर खान, गले में पट्टा और...; इतने महीनों के लिए रहेंगे क्रिकेट से दूर!

Musheer Khan Accident: मुशीर खान ने अपने कार एक्सींडेंट के बाद पहला स्टेटमेंट जारी किया है. जानें मुशीर और उनके पिता ने क्या कहा?

Musheer Khan Statement on Car Accident: युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी मुशीर खान बीते शनिवार एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे. इस दुर्घटना के कारण वो 1 अक्टूबर से शुरू हो रहे ईरानी कप में नहीं खेल पाएंगे. अब मुशीर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके गले में पट्टा बंधा हुआ है. मुशीर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मिले सपोर्ट का धन्यवाद किया और साथ ही फैंस का भी आभार जताया.

मुशीर, सरफराज खान के छोटे भाई हैं और अपने पिता नौशाद खान के साथ लखनऊ जा रहे थे, जहां ईरानी कप का मैच खेला जाना है. मगर पूर्वांचल एक्स्प्रेसवे पर गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई. एक तरफ मुशीर खान को गले में फ्रैक्चर आया है और उनके पिता को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

क्या बोले मुशीर खान और उनके पिता

सबसे पहले नौशाद खान ने कहा, "मैं सबसे पहले इस नए जीवन के लिए अपने मालिक का शुक्रिया करता हूं. इसके साथ ही मैं अपने चाहने वाले और उन सभी सगे-संबंधियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ की. मुशीर का ख्याल रखने के लिए MCA और BCCI का भी बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं इतना ही कहूंगा कि जो मिला उसका शुक्रिया करना है और जो नहीं मिला उसके लिए सब्र करना है." दूसरी ओर मुशीर खान ने कहा, "मैं अभी ठीक हूं और मेरे पिता भी स्वस्थ हैं. अब सबकी प्रार्थनाओं का बहुत-बहुत शुक्रिया."

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया है कि एक मेडिकल टीम मुशीर खान के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है. MCA के स्टेटमेंट में आगे यह भी बताया गया कि जैसे ही मुशीर यात्रा के लिए फिट हो जाते हैं तो उन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई लाया जाएगा. इस गर्दन की चोट के कारण मुशीर खान को करीब 3 महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Naushad Khan (@musheerkhan.97)

यह भी पढ़ें:

Watch: धोनी की स्पोर्ट्स बाइक देख हक्का-बक्का फैंस, स्पीड देते ही फुर्र हो गए 'थाला'; देखें वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget