एक्सप्लोरर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 'ए' गेम दिखाएंगे मुरली विजय

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने बुधवार को कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही सीरीज में अपना 'ए' गेम (सर्वश्रेष्ठ खेल) खेलना चाहते हैं. विजय ने कहा कि वह सकारात्मक मानसिकता के साथ इस सीरीज में उतर रहे हैं.

केपटाउन: भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने बुधवार को कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही सीरीज में अपना 'ए' गेम (सर्वश्रेष्ठ खेल) खेलना चाहते हैं. विजय ने कहा कि वह सकारात्मक मानसिकता के साथ इस सीरीज में उतर रहे हैं.

विजय ने अभ्यास सत्र के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैं बस मैदान पर जाना चाहता हूं और जो भी सामने आए, उसका सामना करना चाहता हूं. मैं बस अपना 'ए' गेम खेलना चाहता हूं और अपने देश के लिए अच्छा करना चाहता हूं."

उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा नहीं सोचना चाहता कि आने वाले दिनों में क्या होगा. मैं बस अपने आप को तैयार करना चाहता हूं और आत्मविश्वास के साथ जाना चाहता हूं जिसमें इस समय मैं हूं."

दक्षिण अफ्रीका के हालात तेज गेंदबाजों के अनुकूल हैं लेकिन विजय का मानना है कि स्पिनरों का रोल भी यहां काफी अहम है.

उन्होंने कहा, "यह हकीकत में काफी अहम रोल है क्योंकि इससे तेज गेंदबाजों को भी सहयोग मिलता है. अगर आप मैच में स्पिन गेंदबाजों को खिलाते हैं तो वे कुछ विकेट निकालकर बड़ा रोल अदा कर सकते हैं."

विजय ने कहा कि इस बार वह पिछली बार की अपेक्षा अच्छी तरह तैयारी करके आए हैं.

विजय ने कहा, "मैं पिछली बार की अपेक्षा इस बार अच्छी तैयारी करके आया हूं. टेस्ट मैच में आप बंधाई सोच के साथ नहीं जा सकते कि इतनी गेंद खेलने से छोड़नी ही है. आपको गेंद छोड़ने के साथ ही यह पता होना चाहिए कि आपको रन कैसे बनाने हैं."

पिच के बारे में विजय ने कहा, "यह काफी हरी है. मैं नहीं जानता कि यह पहले दिन किस तरह का व्यवहार करेगी. एक सलामी बल्लेबाज के लिए, स्विंग का सामना बाउंस के मुकाबले अधिक मुश्किल होता है. निजी तौर पर मुझे लगता है कि मैं बाउंस से निपट लूंगा लेकिन अगर गेंद स्विंग हो रही हो तो किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget