एक्सप्लोरर

MI vs CSK: ऐसी हो सकती है मुंबई और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

Mumbai vs Chennai: आईपीएल 2021 का 27वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

MI vs CSK Match Preview: आईपीएल 2021 का 27वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम 07:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली में स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस सीज़न में पहली बार आमने-सामने होंगी. आईपीएल में जब भी चेन्नई और मुंबई की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. 

भले ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास में पांच बार खिताब पर कब्जा किया है, लेकिन इस सीज़न में चेन्नई की टीम का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है. प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर मौजूद चेन्नई ने इस सीज़न के छह मैचों में पांच मैच जीते हैं, जबकि मुंबई की टीम छह मैचों में सिर्फ तीन मैच ही जीत सकी है. हालांकि, दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते हैं, ऐसे में दोनों पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ मैदान में उतरेंगी. 

मुंबई की ताकत उसकी मज़बूत बल्लेबाज़ी है, लेकिन इस सीजन में अभी तक टीम का मिडिल ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है. वहीं चेन्नई की टीम इस साल हर विभाग में शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, चेन्नई को अगर अपनी जीत की लय बरकरार रखनी है, तो उसे जसप्रीत बुमराह और राहुल चहर को संभल कर खेलना होगा. वहीं मुंबई को रविंद्र जडेजा और फाफ डू प्लेसिस की चुनौती से पार पाना होगा. 

MI vs CSK Head to Head

चेन्नई और मुंबई के बीच हेड टू हेड में रोहित शर्मा की टीम का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल दोनों टीमें अब तक 30 बार आमने सामने आई हैं, जिसमें से 18 मैच मुंबई ने जीते हैं, तो 12 मैचों में चेन्नई को जीत मिली है. 

पिच रिपोर्ट 

वैसे तो दिल्ली की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन इस सीज़न में पिच बल्लेबाज़ों के लिए मुफीद साबित हो रही है. पिछले मैच में भी पिच बिल्कुल सपाट थी. ऐसे में एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. ओस यहां भी अहम साबित होगी, ऐसे में टॉ, जीतने वाली पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. 

मैच प्रेडिक्शन 

हमारा मैच प्रेडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है. हालांकि, मैच के रोमांचक होने के पूरे आसार हैं. 

चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन- फाफ डू प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सैम कर्रन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और लुंगी नगिदी/ इमरान ताहिर. 

मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट. 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का 'पंजा', GT ने 5 विकेट से जीता मैच
शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का 'पंजा', GT ने 5 विकेट से जीता मैच
GT vs KKR Highlights: गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से धोया, शुभमन गिल ने ठोका पचासा, बद से बदतर स्थिति में पहुंची कोलकाता
गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से धोया, शुभमन गिल ने ठोका पचासा, बद से बदतर स्थिति में पहुंची कोलकाता
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कैमरून ग्रीन ने आखिर किया 25 करोड़ वाला काम, अकेले बचाई KKR की लाज, गुजरात को 181 रनों का लक्ष्य
कैमरून ग्रीन ने किया 25 करोड़ वाला काम, अकेले बचाई KKR की लाज, गुजरात को 181 रनों का लक्ष्य

वीडियोज

Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session
Chitra Tripathi : आरक्षण के नाम पर 'खेल'? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Women Reservation Bill

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget