एक्सप्लोरर

MIvRCB: विराट पर भारी रोहित की पारी, 46 रनों से जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने खोला खाता

रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी के साथ ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीज़न 11 की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. हालांकि विराट कोहली की शानदार पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी.

मुंबई: रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी के साथ ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीज़न 11 की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. हालांकि विराट कोहली की शानदार पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी. बीती रात 214 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 46 रन पीछे रह गई.

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 167 रन ही बना पायी. उसकी तरफ से पारी का आगाज करने वाले कप्तान विराट कोहली (नाबाद 92 ) के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाया. कोहली ने सात चौके और चार छक्के लगाये. मुंबई के लिये कृणाल पंड्या ने 28 रन देकर तीन जबकि मिशेल मैकलेनगन और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिये.

बड़े लक्ष्य के सामने कोहली और क्विंटन डिकाक ने आरसीबी की तरफ से पारी की शुरूआत की और पहले चार ओवरों में 40 रन जोड़े. मैकलेनगन ने डिकॉक का ऑफ स्टंप उखाड़कर मुंबई को पहली सफलता दिलायी. उन्होंने इसी ओवर में एबी डिविलियर्स (एक) को मिडविकेट पर कैच कराकर बेंगलूर को करारा झटका दिया.

इससे आरसीबी की रन गति प्रभावित हुई और पहले दस ओवरों में उसका स्कोर 76 रन तक ही पहुंच पाया. इस बीच उसने मनदीप सिंह (16) और कोरे एंडरसन (शून्य) के विकेट गंवाये जिन्हें कृणाल पंड्या ने लगातार गेंदों पर आउट किया. कृणाल ने अपने अगले ओवर में नये बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर (सात) को भी पवेलियन भेजा. 

MIvRCB: विराट पर भारी रोहित की पारी, 46 रनों से जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने खोला खाता

कोहली ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. कोहली ने शुरू में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाये. उन्होंने 41 गेंदों पर अपना 54वां टी20 अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने बाद में कुछ लंबे शाट खेले लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया.

इससे पहले मुंबई की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही. उमेश यादव ने पारी की पहली दो गेंदों पर सूर्यकुमार यादव और इशान किशन दोनों को बोल्ड करके मुंबई के खेमे में सनसनी फैला दी. रोहित ने हैट्रिक बचायी और फिर लुईस के साथ मिलकर बेंगलुरू को शुरूआती सफलता का फायदा नहीं उठाने दिया.

इन दोनों बल्लेबाजों में लुईस ने अधिक आक्रामक तेवर अपनाये. उन्होंने क्रिस वोक्स पर छक्के से शुरूआत की और फिर युजवेंद्र चहल पर मिडविकेट पर छक्का जड़कर आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इसी लेग स्पिनर के अगले ओवर में लगातार दो छक्के लगाये.

एंडरसन (47 रन देकर दो विकेट) ने अगले ओवर में बायें हाथ के इस बल्लेबाज को विकेट के पीछे कैच कराया. लुईस ने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाये.

रोहित ने शुरू में लुईस का साथ दिया लेकिन इस बीच स्वयं भी कुछ आकर्षक शाट लगाये. वाशिंगटन सुंदर पर ‘काउ कार्नर’ में लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था. उमेश जब अपना दूसरा स्पैल करने के लिये आये तो रोहित ने उनकी पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. यह टी20 में उनका पचासवां पचासा है.

रोहित ने उमेश के अगले ओवर में भी फाइन लेग पर छक्का जड़कर शुरूआत की. अपने पहले दो ओवरों में केवल आठ रन देने वाले उमेश ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिये.

रोहित पारी के आखिरी ओवर में एंडरसन पर दो चौके और एक छक्का लगाकर 90 रन के पार पहुंचे, लेकिन छक्के से शतक पूरा करने के प्रयास में उन्होंने लांग आन पर कैच थमा दिया. रोहित ने आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 52 गेंदों पर दस चौकों और पांच छक्कों की मदद से 94 रन बनाये. उन्होंने और लुईस (42 गेंदों पर 65 रन) ने तीसरे विकेट के लिये 108 रन की साझेदारी करके मुंबई इंडियन्स को पहली दो गेंदों पर मिले झटकों से उबारकर छह विकेट पर 213 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

मुंबई की यह शुरूआती तीन मैचों में हार के बाद पहली जीत है जिससे उसने खाता खोला. आरसीबी की यह चार मैचों में तीसरी हार है.

इस बीच कृणाल पंड्या ने रन आउट होने से पहले 15 रन बनाये जबकि उनके भाई हार्दिक 17 रन बनाकर नाबाद रहे. हार्दिक ने वोक्स पर लगातार दो छक्के लगाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget