एक्सप्लोरर

धोनी के बिना अधूरी है विश्व कप की टीम: एम.एस.के प्रसाद

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि विश्व कप 2019 की टीम में धोनी अहम सदस्य के रूप में टीम में शामिल होंगे.

बीसीसीआई चयन समिति के मुख्य अध्यक्ष एम.एस.के प्रसाद ने कहा है कि इंग्लैंड में इसी साल होने वाले विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी टीम का अहम हिस्सा हैं. बीते सालों में धोनी की बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खामोश कर दिया है.

प्रसाद ने धोनी को लेकर कहा, "धोनी ने जिस तरह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रदर्शन किया है उससे एक बात साफ है. उन्होंने तय कर लिया है कि वह अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे. यह वो धोनी हैं जिन्हें हम जानते हैं."

उन्होंने कहा, "हम काफी खुश होंगे अगर धोनी इसी तरह अपनी बेखौफ बल्लेबाजी करते रहें. कई बार समय कम होने के कारण वह कम रन बना पाते हैं, लेकिन अब वह लगातार खेल रहे हैं तो आप उनमें बदलाव देख सकते हैं."

पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "एक अहम बात यह है कि भारत जब विश्व कप के लिए जाएगा उससे पहले धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेल रहे होंगे. वह 14-16 मैच खेलेंगे और यह सभी अच्छे मैच होंगे. इससे उन्हें अपनी फॉर्म को बरकरार रखने में मदद मिलेगी जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर हासिल की है. मैं उनकी बल्लेबाजी से काफी खुश हूं."

धोनी अगर इस विश्व कप में जाते हैं तो यह उनका चौथा विश्व कप होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget