एक्सप्लोरर

IND vs PAK: CSK की जर्सी पहनकर भारत-पाकिस्तान मैच देख रहे एमएस धोनी, फैंस ने किया ट्रोल; जानें क्या कहा

IND vs PAK Champions Trophy 2025: एमएस धोनी का वीडियो सामने आया, जिसमें वह चैंपियंस ट्रॉफी में खेला जा रहा भारत बनाम पाकिस्तान मैच देख रहे हैं. इस दौरान वह सीएसके की जर्सी में नजर आ रहे हैं.

MS Dhoni watching ind vs pak live match: एमएस धोनी चैंपियंस ट्रॉफी में खेले जा रहे भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लुफ्त उठा रहे हैं. इसका वीडियो जियोहॉटस्टार ने ही शेयर किया. फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि वह भारत का मैच चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनकर देख रहे हैं.

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का अंतिम खिताब 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में ही जीता था. इससे पहले धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 और ओडीआई वर्ल्ड कप भी जिताया है. 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी अभी आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हैं. IPL 2025 की तैयारियों में व्यस्त धोनी भारत बनाम पाकिस्तान मैच का आंनद उठा रहे हैं, वह घर पर नहीं बल्कि किसी विज्ञापन सेट पर पूरे स्टाफ के साथ मैच देख रहे हैं. उनके साथ बॉलीवुड स्टार सनी देओल भी लाइव मैच देख रहे हैं.

सीएसके की जर्सी पहनकर भारत बनाम पाकिस्तान मैच देख रहे हैं एमएस धोनी!

चैंपियंस ट्रॉफी का ये रोमांचक मुकाबला एमएस धोनी येलो जर्सी पहनकर देख रहे हैं. हालांकि ये सीएसके की मैच जर्सी नहीं है. उनका मैच देखते हुए का वीडियो जियोहॉटस्टार ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बीच किया. संभव है कि ये धोनी किसी शूट के लिए पहुंचे थे और इस बीच वह वहां मौजूद पूरे स्टाफ के साथ मैच देख रहे हैं. 

धोनी के येलो जर्सी में मैच देखने कुछ फैंस को पसंद नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स धोनी को ट्रोल भी कर रहे हैं. कई यूजर्स बोल रहे हैं कि धोनी को टीम इंडिया की जर्सी पहनने में क्या दिक्कत है. 

भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी

ये यूजर्स जो एमएस धोनी की देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें समझना होगा कि उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप, ओडीआई वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया है. तीनों खिताब जिताने वाले धोनी अकेले कप्तान हैं. बात भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने कि है तो देखा जा सकता है कि धोनी किसी शूट के लिए सेट पर बैठे हैं. उनके साथ सनी देओल भी हैं. वह जल्द ही आईपीएल 2025 की तैयारी भी शुरू करेंगे, तो हो सकता है किसी विज्ञापन के लिए उन्हें ये जर्सी पहननी पड़ी हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
Live Score: जडेजा ने दिलाई बड़ी सफलता, श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा; सोनल-डिकवेला क्रीज पर
Live Score: जडेजा ने दिलाई बड़ी सफलता, श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा; सोनल-डिकवेला क्रीज पर
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget