एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: 5 साल से नहीं खेला मैच, फिर भी नंबर-1 हैं एमएस धोनी; टी20 वर्ल्ड कप में अमर रहेगा यह रिकॉर्ड!

T20 World Cup 2024: एमएस धोनी ने आखिरी बार कोई टी20 मैच 2019 में खेला था. उसके 5 साल बाद भी टी20 वर्ल्ड कप में एमएस धोनी का एक रिकॉर्ड अटूट बना हुआ है.

T20 World Cup 2024: एमएस धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए करीब 4 साल पूरे होने वाले हैं. वहीं भारत के लिए उन्होंने अब तक आखिरी टी20 मैच करीब 5 साल पहले खेला था. धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 6 बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और इस दौरान कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी प्राप्त की हैं. धोनी को रिटायर हुए लंबा अरसा बीत चुका है, लेकिन वर्ल्ड कप का एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसमें धोनी आज भी सबसे ऊपर हैं. इस रिकॉर्ड के मामले में अच्छे-अच्छे दिग्गज भी उनके सामने पानी भरते हैं.

आज भी बोल रही एमएस धोनी की तूती

अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विकेट के पीछे से सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने का कीर्तिमान, एमएस धोनी के नाम है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 33 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 32 बल्लेबाजों को डिसमिस किया था. उन्होंने 21 बार विकेट के पीछे खड़े रहकर कैच पकड़ा और 11 बार बल्लेबाज को स्टम्प आउट किया. इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के कामरान अकमल हैं, जिन्होंने अपने वर्ल्ड कप करियर में 30 डिसमिसल अपने नाम किए. भारतीय विकेटकीपरों की बात करें तो धोनी के बाद दूसरे स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जो अब तक 11 मैचों में 12 डिसमिसल अपने नाम कर चुके हैं. पंत ने अब तक 11 कैच पकड़े हैं और 1 बल्लेबाज को स्टम्प आउट किया है.

इसी साल टूटा है एमएस धोनी का कप्तानी का रिकॉर्ड

कहते हैं कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं. कुछ हफ्तों पहले तक भारत को टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दिलाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था. उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 70 मैचों में 41 जीत दिलाई थीं, लेकिन रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ ही इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया था. रोहित की कप्तानी में अब तक टीम इंडिया ने 58 मैचों में 45 जीत दर्ज की हैं.

यह भी पढ़ें:

PCB: फिर से पाकिस्तान क्रिकेट में होगा बदलाव, बाबर आजम के साथ बदला जाएगा ये पूरा सिस्टम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget