एक्सप्लोरर

PCB: फिर से पाकिस्तान क्रिकेट में होगा बदलाव, बाबर आजम के साथ बदला जाएगा ये पूरा सिस्टम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2024 टी20 विश्व कप में लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. ऐसे में फिर से पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव किया जाएगा. 2023 वनडे विश्व कप में भी टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था.

Pakistan Cricket Team, PCB, Babar Azam: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम का 2024 टी20 वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन रहा. पाकिस्तान की टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में लीग स्टेज में ही बाहर हो गई. सुपर-8 में जगह ना बना पाने की वजह से पाकिस्तान टीम और कप्तान बाबर आजम की चौतरफा आलोचना हो रही है. अब खबर आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 

2024 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी पुरानी चयन समिति व्यवस्था पर लौटेगा, क्योंकि कोई मुख्य चयनकर्ता नहीं रखने का प्रयोग बुरी तरह नाकाम रहा है. पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज में अमेरिका (यूएसए) और भारत ने हराया, जिससे टीम सुपर आठ में जगह नहीं बना सकी. 

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से कहा गया है, बोर्ड पुरानी व्यवस्था पर लौट सकता है, जिसमें एक मुख्य चयनकर्ता और दो या तीन चयनकर्ता होते थे. इसमें चयन बैठकों में कप्तान और मुख्य कोच नहीं बैठते थे. टी20 विश्व कप की टीम चुनने वाली चयन समिति के सदस्य रहे पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज नए मुख्य चयनकर्ता बन सकते हैं. वह उस समय भी मुख्य चयनकर्ता थे जब बोर्ड ने पुरानी प्रणाली को छोड़कर नयी व्यवस्था अपनाई थी. 

नयी व्यवस्था में कप्तान और मुख्य कोच (बाबर आजम और गैरी कर्स्टन) ने चयन किए, जिनके साथ डाटा विश्लेषक और पूर्व क्रिकेट मोहम्मद युसूफ, वहाब रियाज, असद शफीक और अब्दुल रज्जाक थे.

बाबर आजम से छिन सकती है कप्तानी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक बार फिर बाबर आजम से कप्तानी छीनी जा सकती है. इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर ने खुद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, इस बार कहा जा रहा है कि पीसीबी उनकी जगह शाहीन अफरीदी या शादाब खान को टी20 टीम की कप्तानी सौंप सकती है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget