एक्सप्लोरर

धोनी या रोहित, कौन है बेहतर कप्तान? सवाल पर बुरी तरह फंसे शिवम दुबे; हिटमैन ने दिया मजेदार रिएक्शन 

MS Dhoni Or Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे से सवाल किया गया कि एमएस धोनी और रोहित शर्मा में कौन बेहतर कप्तान है? इस सवाल का उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया.

MS Dhoni Or Rohit Sharma, Who Is Better Captain Question From Shivam Dube: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारतीय टीम को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान हैं. कपिल देव भारत को वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले पहले कप्तान बने थे. फिर एमएस धोनी ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जितवाई. इसके बाद रोहित शर्मा मेन इन ब्लू को वर्ल्ड कप जिताने वाले तीसरे कप्तान बने. इसी बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) से पूछा गया कि रोहित शर्मा और एमएस धोनी में कौन बेहतर कप्तान है?

धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी पर हुए सवाल पर शिवम दुबे बुरी तरह फंसे हुए नजर आए. हाल ही में रोहित शर्मा और शिवम दुबे सहित टीम इंडिया के कुछ स्टार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर पहुंचे थे. इसी शो के होस्ट कपिल शर्मा ने भारतीय ऑलराउंडर से कप्तानी को लेकर सवाल पूछा. दुबे आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं, जहां वह धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं और टीम इंडिया वह रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रहे हैं. 

कपिल ने शिवम दुबे से पूछा, "शिवम आप दो टीमों से खेलते हैं. धोनी के साथ खेलते हो और रोहित के साथ भी खेलते हो. कौन सा वाला कप्तान आपको ज्यादा अच्छा लगता है?" इस सवाल को सुनते ही रोहित शर्मा कहते हैं 'फंस गया.' फिर सूर्यकुमार यादव कहते हैं कपिल शर्मा से, "ये तो आपने बहुत मुश्किल सवाल पूछ लिया." फिर शिवम ने धोनी और रोहित वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि जिसके साथ भी खेल रहा होता हूं, चेन्नई में खेल रहा हूं या इंडियन टीम में खेल रहा हूं, उस वक्त मेरे लिए वो बेस्ट है."

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा रहे थे शिवम

बता दें कि 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में शिवम जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे. शिवम ने टूर्नामेंट के सभी मैच खेले थे. अब धीरे-धीरे वह टी20 में टीम के मुख्य खिलाड़ी बनते जा रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें...

IPL में सबसे महंगे बिकने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी, आज तक नहीं टूटा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget