एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज़ के खिलाफ T20 टीम का एलान, एमएस धोनी की हुई छुट्टी

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. जिसमें सबसे बड़ी खबर ये आ रही है कि टीम इंडिया के विश्व विजेता कप्तान और टी20 स्पेशलिस्ट एमएस धोनी की टीम से छुट्टी कर दी गई है.

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. जिसमें सबसे बड़ी खबर ये आ रही है कि टीम इंडिया के विश्वकप विजेता कप्तान और टी20 स्पेशलिस्ट एमएस धोनी की टीम से छुट्टी कर दी गई है. बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 सीरीज़ में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी है. धोनी की जगह ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है. जबकि उनके कवर के तौर पर दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है. वहीं एशिया कप के दौरान चोटिल हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है. हार्दिक की जगह टीम में उनके भाई क्रुणाल पांड्या को मौका मिला है. क्रुणाल के अलावा टी-20 टीम में वाशिंग्टन सुंदर और श्रेयस अय्यर को भी शामिल किया गया है. वहीं कप्तान कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है. कोहली की जगह टीम की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के हाथों में होगी. हालाँकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित की जगह विराट कोहली फिर से टीम की कप्तानी संभालेंगे. बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी-20 टीम में सिर्फ़ एक बदलाव किया है. वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ टीम में शमिल शाहबाज़ नदीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है. इसके अलावा वेस्टइंडीज के साथ जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी बचे दो मैचों में केदार जाधव को टीम में शामिल किया गया है. इससे पहले जाधव एशिया कप के दौरान चोटिल होकर टीम इंडिया से बाहर हो गए थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और खलील अहमद, शाहबाज़ नदीम. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेशव्र कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, ख़लील अहमद.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget