एक्सप्लोरर

धोनी अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे फिनिशर हैं: इयान चैपल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि विश्व कप विजेता कप्तान धोनी 50 ओवर के फॉर्मेट में ‘सर्वश्रेष्ठ फिनिशर’ हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हालिया फॉर्म को लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही थी. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में लगातार तीन अर्द्धशतक जड़कर धोनी ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

इसी संदर्भ में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि विश्व कप विजेता कप्तान धोनी 50 ओवर के फॉर्मेट में ‘सर्वश्रेष्ठ फिनिशर’ हैं.

धोनी को हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी विजयी पारियों के लिये ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया. इससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली वनडे सीरीज अपने नाम की. चैपल ने पूर्व भारतीय कप्तान की सूझबूझ और इतने लंबे समय तक खेलने के जज्बे को सलाम किया.

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘किसी के पास भी उनकी तरह मैच को फिनिश करके जीत दिलाने वाली सूझबूझ नहीं है. कई बार मैंने सोचा, ‘‘इस बार उसने थोड़ा देर से शॉट लगाया’’, लेकिन थोड़ी देर में हैरान हुआ कि उसने दो ताकतवर शॉट लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिला दी. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह बाहर से जिस तरह का शांत चित्त दिखता है, वह कोई भ्रम नहीं है क्योंकि ऐसे हालात में वह जिस तरह से खुद को बदलता है, वह इस बात का सबूत है कि उसका दिमाग ऐसी परिस्थिति में बेहतरीन ढंग से काम करता है. ’’

माइकल बेवन को खेल के महान सूत्रधारों में से एक माना जाता है, उनसे तुलना करते हुए चैपल ने कहा कि धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के छठे नंबर के इस बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है.

उन्होंने लिखा, ‘‘बेवन मैच का अंत चौके से करते थे, लेकिन धोनी छक्के से करते हैं. जहां तक विकेटों के बीच में दौड़कर रन लेने की बात है तो आप निश्चित रूप से बेवन को सबसे पहले मानेंगे लेकिन 37 साल की उम्र में भी धोनी खेल में सबसे तेज रन लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. ’’

चैपल ने कहा, ‘‘बल्लों में सुधार की अनुमति देने और टी20 क्रिकट में खेलने के फायदे से, आंकड़ों के हिसाब से धोनी बेवन से बेहतर है. इसमें कोई बहस नहीं हो सकती कि धोनी सर्वश्रेष्ठ वनडे फिनिशर हैं. ’’

पिछले कुछ समय में आलोचकों ने धोनी की धीमी पारियों की आलोचना की थी लेकिन इस खिलाड़ी ने एडीलेड में गगनचुंबी छक्का जड़कर उन सभी को चुप कर दिया.

सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज की बहस के संबंध में चैपल को लगता है कि विराट कोहली महान खिलाड़ी विव रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ देंगे और अपने करियर का अंत ‘वनडे मैचों के सर डोनाल्ड ब्रैडमैन’ के तौर पर करेंगे.

उन्होंने लिखा, ‘‘कोहली अपनी वनडे बल्लेबाजी के तरीके से मुझे रिचर्ड्स की याद दिलाते हैं, वह शानदार शॉट लगाते हैं और कई पारंपरिक स्ट्रोक्स पर निर्भर होते हैं. अगर वह इसी मौजूदा रन गति से खेलना जारी रखेगा तो वह तेंदुलकर के कुल शतकों को पार कर लेगा और इस लिटिल माटर से करीब 20 शतक आगे रहेगा. ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘अगर वह इन शानदार उपलब्धियों को हासिल करने के करीब भी पहुंच जाता है तो इसमें कोई शक नहीं कि वह वनडे बल्लेबाजों का सर डोनल्ड ब्रैडमैन बन जायेगा. ’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget