एक्सप्लोरर

धोनी ने शुरू कर दी है IPL की तैयारी, झारखंड रणजी टीम के साथ की ट्रेनिंग

कोच से जब पूछा गया कि इन दो दिनों में धोनी ने उन चीजों से कुछ हटकर किया जो वो आमतौर पर करते हैं तो कोच ने कहा कि उन्होंने गेंदबाजों से काफी बातें कीं.

बीसीसीआई द्वारा केंद्रीय अनुबंध से दरकिनार करने की खबरों के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने जब अपने घरेलू राज्य झारखंड की रणजी टीम के साथ अभ्यास किया तो टीम के कोच राजीव कुमार को अपनी बल्लेबाजी से हैरान कर दिया. यह पहली बार था जब धोनी ने विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद बल्ला थामा हो. कुमार ने कहा कि उनको लग रहा था कि धोनी को बल्लेबाजी में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन वो बल्ले के बीचोंबीच से गेंद को मार रहे थे. कोच ने कहा कि धोनी ने आईपीएल-2020 की तैयारियां शुरू कर दी हैं.
उन्होंने कहा, "मैं ईमानदारी से कहूं तो.. मुझे लगा था कि धोनी ने लंबे समय से ट्रेनिंग नहीं की है तो उन्हें थोड़ी परेशानी होगी. आखिरी बार जब हमने बात की थी तो उन्होंने कहा था कि वह जनवरी में शुरू करेंगे और देख लीजिए उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया. वह अपनी बात पर कायम रहने वाले खिलाड़ी हैं. इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं थी कि वह टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ किसी आम झारखंड के खिलाड़ी की तरह ही खेल रहे थे, लेकिन जिस बात से मुझे हैरानी हुई वह यह थी कि उन्होंने लगभग हर गेंद को बल्ले के बीचों-बीच लिया, चाहे वो तेज गेंदबाज हों या स्पिनर. उन्होंने थ्रोडाउनस को भी अच्छी तरह खेला." कोच ने कहा, "मैंने राष्ट्रीय टीम को लेकर उनसे अभी तक बात नहीं की है. लेकिन अगले आईपीएल के लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं. टीम रविवार से रणजी ट्रॉफी खेलने में व्यस्त होगी वहीं धोनी तब तक अभ्यास करेंगे जब तक वो रांची में हैं." कोच से जब पूछा गया कि इन दो दिनों में धोनी ने उन चीजों से कुछ हटकर किया जो वो आमतौर पर करते हैं तो कोच ने कहा कि उन्होंने गेंदबाजों से काफी बातें कीं. कोच ने कहा, "वह बेहद पेशेवर खिलाड़ी हैं. उन्होंने युवाओं के साथ समय बिताया, खासकर गेंदबाजों के साथ. उन्होंने गेंदबाजों से लाइन और लैंग्थ को लेकर चर्चा की. उन्होंने बताया कि कहां और किधर गेंद डालनी चाहिए और बल्लेबाजों को कैसे फंसाना चाहिए. धोनी जैसे सीनियर खिलाड़ी से जितनी उम्मीद की जानी चाहिए वे उतने ही खुलकर खिलाड़ियों से बात कर रहे थे."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget