एक्सप्लोरर

इंटरनेशनल क्रिकेट के इन नियमों पर होता है विवाद? ऋषभ पंत के चोटिल होने पर चर्चा में आया सब्स्टीट्यूट रूल

ICC Substitute Rule: ऋषभ पंत की चोट के कारण सब्स्टीट्यूट रूल चर्चा में बना हुआ है. इसके अलावा भी कई अन्य नियमों पर जमकर विवाद होता रहा है.

क्रिकेट दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल है, जिसे दुनियाभर में करोड़ों लोग फॉलो करते हैं. इस खेल ने दुनिया को सचिन तेंदुलकर, डॉन ब्रैडमैन, विव रिचर्ड्स और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन जबसे क्रिकेट का अस्तित्व सामने आया है, तभी से समय-समय पर कुछ नियमों को लेकर जमकर विवाद होता रहा है. फिलहाल ऋषभ पंत की चोट के कारण सब्स्टीट्यूट नियम चर्चा में आया है.

ICC का सब्स्टीट्यूट नियम कहता है कि कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसकी जगह सब्स्टीट्यूट के तौर पर दूसरे खिलाड़ी को मैदान में बुलाया तो जा सकता है, लेकिन वह बैटिंग या बॉलिंग नहीं कर सकता. बतौर सब्स्टीट्यूट आया खिलाड़ी केवल फील्डिंग कर सकता है, वहीं अगर अंपायर मंजूरी दें तो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकता है. ऐसे में रिप्लेसमेंट और सब्स्टीट्यूट नियम को लेकर बवाल मचा है. मगर ऐसे कई अन्य नियम भी हैं, जिनपर अक्सर विवाद होता रहता है.

मानकडिंग/नॉन-स्ट्राइक रन आउट

मानकडिंग को अब नॉन स्ट्राइक रन आउट के नाम से जाना जाता है. यह नियम कहता है कि यदि कोई नॉन-स्ट्राइकर, गेंद फेंके जाने से पहले ही क्रीज से काफी आगे जा चुका है, ऐसे में बॉलिंग टीम उस नॉन स्ट्राइकिंग बल्लेबाज को रन आउट कर सकती है. इसे लेकर ICC की रूल बुक में अलग से नियम बनाया गया है, लेकिन बहुत बार मानकडिंग की घटनाओं को अनुचित कहकर उनकी आलोचना की जाती रही है.

DRS में अंपायर्स कॉल

क्रिकेट में DRS के आने से बल्लेबाजों को गलत आउट दिए जाने के फैसलों में भारी कमी दर्ज की गई है. मगर इस नियम से जुड़ा 'अंपायर्स कॉल' का पहलू अक्सर विवाद का कारण बना रहता है. मान लीजिए किसी बल्लेबाज के खिलाफ LBW की अपील हुई, लेकिन अंपायर ने उसे नॉट-आउट करार दिया. बॉलिंग टीम द्वारा लिए गए रिव्यू में पाया जाता है कि गेंद, स्टंप्स को हिट तो कर रही थी लेकिन गेंद का 50 प्रतिशत से कम भाग स्टंप्स से लग रहा था, ऐसी स्थिति में उसे अंतिम फैसला माना जाता है जो अंपायर ने DRS से पहले दिया था. कई बार DRS के सटीक होने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाते रहे हैं.

बाउंड्री कैच

बाउंड्री कैच नाम सुनने पर 2024 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल याद आ जाता है, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने ऐतिहासिक कैच लपका था. मगर बिग बैश लीग में माइकल नेसर के कैच पर जमकर विवाद हुआ था, जिसके कारण ICC को बाउंड्री कैच नियमों में बदलाव करने पड़े. इस नए नियम के तहत कोई फील्डर बाउंड्री के बाहर जाकर हवा में रहते हुए सिर्फ एक बार गेंद को छू सकता है. इसके बाद उसे मैदान के भीतर आकर कैच पूरा करना होगा. इस तरह के कैच अक्सर चर्चा में बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी फेल, फिर 18 साल के इस भारतीय ने ठोका सबसे तेज शतक; बना डाला 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget