एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, कहा- भारत के पास इंग्लैंड को पटखनी देने का सबसे सुनहरा मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज से होने वाली है. इस सीरीज के ठीक पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मोंटी पनेसर ने चौंकाने वाला बयान दिया है.

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी और लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मोंटी पनेसर ने भारत और इंग्लैण्ड सीरीज के पहले चौंकाने वाला बयान दिया है. मोंटी ने कहा कि टीम इंडिया के पास इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की होने वाली यह टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. मोंटी पनेसर के अनुसार इंग्लैंड की बल्लेबाजी अभी उतनी अच्छी नहीं है. इंग्लैंड को अपने बल्लेबाजी में कई सारे सवालों के हल ढूंढ़ने हैं. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के अलावा कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं है जिसपर इंग्लैंड की टीम आश्वस्त हो सके.

यूट्यूब के एक चैनल ‘बिहाइंड द स्टंप विद अनुज’ पर बातचीत के दौरान इंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने अपनी बात रखी. पनेसर ने कहा कि “इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के संन्यास के बाद से ही इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर में समस्या रही है. इस कारण इंग्लैंड की बल्लेबाजी भी उतनी अच्छी नहीं रही है. भारत के पास इस लिहाज से यह सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. मेरे अनुसार यह टीम इंग्लैंड की आजतक की सबसे कमजोर टीम है”.

पनेसर ने आगे कहा “इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर पूरा कमजोर है, अगर भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के टॉप आर्डर को जल्दी आउट कर देती है तो वह यह सीरीज आसानी से जीत जाएगी. भारतीय टीम अबतक के सबसे अनुभवहीन टॉप ऑर्डर के सामने गेंदबाजी करेगी. मुझे भरोसा है कि भारतीय टीम यह सीरीज आसानी से जीत जाएगी”.

इंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी के बयान के बाद इंग्लैंड के प्रशंसक काफी चौंक गए है. आपको बता दें कि भारत और इंग्लैण्ड के बीच होने वाली सीरीज की शुरूआत आज नॉटिंघम से होगी. अपने पिछले दौरे पर इंग्लैंड के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया इस बार उस हार का बदला लेने के इरादे से ही मैदान पर उतरेगी.  

यह भी पढ़ें:

IND Vs ENG: रविंद्र जडेजा और सिराज को बैठना पड़ सकता है बाहर, ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11

Exclusive: T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, 24 अक्टूबर को दुबई में होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget