एक्सप्लोरर

IND Vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकते हैं मोहम्मद शमी, वापसी के लिए बनाया जा रहा खास प्लान

IND Vs SA: शमी को वर्ल्ड कप से पहले अपनी मैच फिटनेस साबित करने की जरूरत है. शमी को वनडे सीरीज का हिस्सा बनाया जा सकता है.

India Vs South Africa ODI Series: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के चलते टीम इंडिया के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि शमी पिछले कुछ वक्त से मैदान से दूर हैं इसलिए सिलेक्टर्स उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में आजमा सकते हैं.

दरअसल मोहम्मद शमी ने आईपीएल के बाद से टी20 फॉर्मेट में हिस्सा नहीं लिया है. शमी को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया था. लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से शमी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. हालांकि अब शमी की कोविड 19 रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है.

इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ''शमी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. लेकिन शमी को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिपोर्ट करना होगा. शमी का मैच नहीं खेल पाना हमारे लिए चिंता की बात है. शमी को मैच फिट होने की जरूरत है. सिलेक्टर्स शमी को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले वनडे सीरीज खेलने के लिए कह सकते हैं.''

सिराज भी हैं रेस में

मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया था. शमी को 6 अक्टूबर को ही बाकी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होना था. लेकिन बुमराह के चोटिल होने की वजह से सारे हालात बदल गए हैं. सिलेक्टर्स के पास बुमराह के रिप्लेसमेंट का एलान करने के लिए 15 अक्टूबर तक का वक्त है.

शमी के अलावा बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज भी रेस में बने हुए हैं. सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे दो टी20 मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है. अगर सिराज इन दो मैचों में अच्छा परफॉर्म करते हैं तो वह बुमराह को रिप्लेस करने की रेस में फ्रंटरनर बन सकते हैं.

T20 World Cup 2022: हेजलवुड ने किया खुलासा- टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया उठाएगी यह फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget