एक्सप्लोरर

IPL 2019 में मैचों में समय की बर्बादी से खफा हैं कैफ, कहा- अंपायरों को इस पर ध्यान देना चाहिए

कैफ ने माना कि टीम के शीर्ष-4 बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं, लेकिन मध्य क्रम को और बेहतर करने तथा मैच को खत्म करने की जरूरत है.

दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बुधवार को माना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मैच लंबे खिंच रहे हैं और इस पर अंपायरों को ध्यान देने की जरूरत है. कैफ का कहना है कि टीमें फील्डिंग के दौरान खिलाड़ियों की अदला बदली में जो समय लेती हैं उससे भी काफी असर पड़ता है. भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि उनकी टीम के लोग इस मसले पर जल्द ही अंपायरों से बात करेंगे. कैफ ने गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर दिल्ली और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले कहा कि, "मैच में देरी होने को लेकर जो आलोचना हो रही है वो वाजिब है. अधिकतर गेम 11:45 या 12 बजे तक जा रहे हैं. इसमें अंपयारों को भी ध्यान देना चाहिए की टीमें जो बदलाव करती हैं, उनमें समय ज़ाया न हो. दिल्ली और कोलकाता के मैच में रसेल के स्थान पर रिंकू सिंह फील्डिंग करने आ गए. पीयूष चावला ने चार ओवर फेंके उनके स्थान पर भी रिंकू सिंह फिर आ गए थे." कैफ ने कहा, "टीमें यह भी प्लानिंग कर रही हैं कि जो अच्छे फील्डर हों वो ज्यादा समय मैदान पर बिताएं. हमने पंजाब के मैच में भी यह देखा. सरफराज अहमद पूरे मैच में फील्डिंग करने नहीं आए. उनके ग्लव्ज में गेंद लगी थी और बोला गया था कि वह चोटिल हैं. उनको क्या चोट लगी मुझे नहीं पता, शायद अंपायरों को पता होगा. यह छोटी-छोटी चीजें." उन्होंने कहा, " हम इसे लेकर अंपयारों से बात करेंगे. हमारी रणनीति है कि अंपायरों से मैच से पहले बात करेंगे. (हंसते हुए) मेरे खयाल से बहुत ज्यादा प्लानिंग होती है. मैच में भी काफी देर तक प्लानिंग होती है. इतना आसान नहीं है खिलाड़ियों के लिए भी क्योंकि काफी चीजें एक साथ दिमाग में चल रही होती हैं, कि कहां फील्डिंग लगानी है. हम भी कोशिश करते हैं कि कम प्लानिंग हो तो ज्यादा असरदार रहता है, इससे गेंदबाज भी अपने दिमाग में क्लीयर होता है. 10 लोग आकर सलाह देते हैं, तो काफी उलझन होती है." कैफ ने माना कि टीम के शीर्ष-4 बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं, लेकिन मध्य क्रम को और बेहतर करने तथा मैच को खत्म करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, "हमारे शीर्ष-4 बल्लेबाज शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर काफी अच्छा कर रहे हैं. हमें मध्यक्रम में मजबूत बल्लेबाजी की जरूरत है. ऐसी बल्लेबाजी जो मैच खत्म कर सके. इसलिए हम मॉरिस और इनग्राम को लेकर आए, ताकि वो मैच खत्म कर सके. मॉरिस बीते मैच में रन आउट हो गए थे. हमें उम्मीद है कि आने वाले मैचों में इनग्राम भी अच्छा करेंगे. अभी ज्यादा मैच नहीं हुए हैं. हमें लगता है कि हमें आखिरी मैच जीतना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. यही आईपीएल की खूबसूरती है कि आपको बीते मैच को भूलकर जल्दी आगे बढ़ना पड़ता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 2nd ODI Live Score: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, लगाया सबसे तेज दोहरा शतक; जीत की दहलीज पर भारत
Live: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, लगाया सबसे तेज दोहरा शतक; जीत की दहलीज पर भारत
शुभमन गिल सबसे तेज 'दोहरा शतक' लगाने वाले बने बल्लेबाज, ईशान का टूटा रिकॉर्ड
शुभमन गिल सबसे तेज 'दोहरा शतक' लगाने वाले बने बल्लेबाज, ईशान का टूटा रिकॉर्ड
406 के चेज में शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का शतक, खास सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
406 के चेज में शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का शतक, खास सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
रोहित शर्मा के 12,000 वनडे रन पूरे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
रोहित शर्मा के 12,000 वनडे रन पूरे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटनाः ओमानी को-पायलट क्रैश करना चाहता था विमान, भारतीय पायलट ने बचाया
फ्लाईदुबई घटनाः ओमानी को-पायलट क्रैश करना चाहता था विमान, भारतीय पायलट ने बचाया
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
Embed widget