एक्सप्लोरर

मोहम्मद यूसुफ ने सचिन-लारा को बताया फेवरेट, मौजूदा कप्तानों में भी बताई अपनी पसंद

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने उमर अकमल पर लगे 3 साल के प्रतिबंध को भी जरूरत से ज्यादा सख्त सजा बताया.

कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में कोई भी खेल नहीं हो रहा है. ऐसे में फैंस को अपने पसंदीदा क्रिकेटरों से जुड़ने का मौका मिल रहा है. फिर चाहे वो मौजूदा क्रिकेटर हों या रिटायर्ड, हर कोई सोशल मीडिया के जरिए फैंस से बात करने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने भी ट्विटर के जरिए अपने फैंस से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए.

2000 के पहले दशक में पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाजों में से रहे मोहम्मद यूसुफ ने ट्विटर पर अपने यूजर्स के सवाल लिए और उनके जवाब दिए. इस दौरान यूसुफ ने पाकिस्तान क्रिकेट में विवाद, फिक्सिंग, अपने करियर से लेकर पसंदीदा क्रिकेटर और सबसे बेहतरीन मौजूदा कप्तान के बारे में भी बताया.

सचिन और लारा हैं पसंदीदा क्रिकेटर

इस दौरान एक यूजर ने यूसुफ से उनके पसंदीदा क्रिकेटरों के बारे में पूछा. पाकिस्तान के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले यूसुफ ने क्रिकेट इतिहास के दो सबसे शानदार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया.

वहीं एक यूजर ने उनसे पसंदीदा पाकिस्तान कप्तान का नाम पूछा जिनके तहत उन्होंने क्रिकेट खेला. अपने करियर में वसीम अकरम, वकार यूनिस, यूनुस खान और शाहिद अफरीदी की कप्तानी में यूसुफ ने क्रिकेट खेला. हालांकि यूसुफ ने अकरम और इंजमाम को अपना पसंदीदा पाकिस्तानी कप्तान बताया.

मौजूदा वक्त में लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ कप्तान के सवाल पर यूसुफ ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन या भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम नहीं लिया. बल्कि यूसुफ ने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को सबसे अच्छा लिमिटेड ओवर कप्तान बताया. विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था.

अपने सामने फिक्सिंग नहीं देखी

यूसुफ से सवाल-जवाब के सेशन के दौरान एक यूजर ने पाकिस्तान क्रिकेट में शोएब अख्तर और पीसीबी के कानूनी सलाहकार के बीच चल रहे मौजूदा बवाल पर भी सवाल पूछा. इस पर यूसुफ ने कहा कि दोनों को बैठकर इसको सुलझाना चाहिए.

हालांकि यूसुफ ने उमर अकमल पर लगे 3 साल के बैन पर अख्तर का साथ दिया और कहा कि ये बहुत ज्यादा सजा है.

इसके साथ ही उन्होंने अपने वक्त में मैच फिक्सिंग की बात से भी इंकार किया. यूसुफ ने एक फैन को जवाब देते हुए लिखा कि कम से कम अपने सामने उन्होंने फिक्सिंग जैसी कोई चीज नहीं देखी.

ये भी पढ़ें

भारत के खिलाफ डाले गए इस गेंदबाजी स्पैल को आसिफ ने सबसे ज्यादा यादगार बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 2nd T20 Date-Time: कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget