एक्सप्लोरर

मोहम्मद आमिर के परिवार को पाकिस्तान में झेलना पड़ रहा बुरा बर्ताव, तेज गेंदबाज ने बयां की सच्चाई

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के परिवार के साथ पाकिस्तान में बुरा बर्ताव हो रहा है. तेज गेंदबाज ने खुद इस बात की जानकारी दी.

पाकिस्तान में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के परिवार के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है. मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स के जरिए यह दावा किया है. आमिर ने कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाबले के दौरान उनके परिवार के साथ बुरा बर्ताव किया गया. मोहम्मद आमिर ने मुल्तान के डिप्टी कमीशनर को इस बारे में शिकायत भी की है. पाकिस्तान क्रिकेट लीग का आयोजन मुल्तान और लाहौर में हो रहा है.

मोहम्मद आमिर ने परिवार के साथ बुरा बर्ताव करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आमिर ने आरोप लगाया, ''मेरे परिवार के साथ जिस तरह का बर्ताव हो रहा है वो बहुत गलत है. इस तरह का बर्ताव मैच के दौरान नहीं होना चाहिए. मेरे परिवार को तंग नहीं किया जाना चाहिए. मेरी प्रशासन से अपील है कि वो बुरा बर्ताव करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे.''

आमिर की हो सकती थी वापसी

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ हुए विवादों के चलते मोहम्मद आमिर ने 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. मोहम्मद आमिर का कहना था कि पीसीबी के अधिकारी उनके साथ गलत बर्ताव कर रहे हैं और इसी वजह से अब वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नहीं खेलना चाहते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद मोहम्मद आमिर अलग-अलग देशों की क्रिकेट लीग में खेलते नज़र आए हैं. 

हालांकि इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद आमिर की पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी के कयास लगाए जा रहे है. हाल ही में मोहम्मद आमिर ने आईएलटी लीग में शानदार फॉर्म दिखाया. आईएलटी लीग में मोहम्मद आमिर पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी के साथ खेल रहे थे. शाहीन अफरीदी ने कहा था कि अगर आमिर रिटायरमेंट वापस लेने के फैसले पर विचार करते हैं तो पाकिस्तानी टीम में उनकी वापसी मुमकिन है. लेकिन ताजा विवाद के बाद आमिर का पाकिस्तान के लिए दोबारा खेलना सवालों के घेरे में आ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget