एक्सप्लोरर

एशेज से पहले स्टार्क की खतरनाक गेंदबाजी,एक मैच में बनाई डबल हैट-ट्रिक

ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज से पहले अपनी खतरनाक गेंदबाजी के साथ विरोधी टीम को सकते में डाल दिया है

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज से पहले अपनी खतरनाक गेंदबाजी के साथ विरोधी टीम को सकते में डाल दिया है. न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेल रहे स्टार्क ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारी में हैट-ट्रिक लेकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

स्टार्क पिछले 40 साल में पहले और ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरे गेंदबाज बने हैं जिन्होंने एक ही फर्स्ट क्लास मैच में डबल हैट-ट्रिक का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. दूसरी पारी में विरोधी टीम के गिरे सात विकेट तक स्टार्क के खाते में कोई विकेट नहीं था लेकिन अंत में स्टार्क ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया जेसेन बेहरेनडॉर्फ, डेविड मूडी और साइमन मैक्किन को आउट करते हुए हैट-ट्रिक पूरी की. स्टार्क ने मैच में कुल सात विकेट अपने नाम किए. स्टार्क की इस तूफानी गेंदबाजी की बदौलत न्यू साउथ वेल्स ने मैच को 171 रनों से अपने नाम किया.

स्टार्क की ये डबल हैट-ट्रिक भारत के खिलाफ संयुक्त इलेवन के खिलाड़ी अमीन लखानी के बाद आई है. उन्होंने 1978 में एक मैच की दोनों पारी में हैट-ट्रिक ली थी.

स्टार्क शेफील्ड शील्ड के इतिहास में एक ही मैच दो हैट-ट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर जिम्मी मैथ्यूज एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक टेस्ट मैच में दो हैट-ट्रिक ली हैं. उन्होंने यह करिश्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1912 में मैनचेस्टर में किया था.

इस जोरदार प्रदर्शन से उन्होंने 23 नवंबर से शुरू हो रही एशेज से पहले बता दिया है कि क्यों उन्हें इस बार का मैच विनर कहा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी
प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर रचा इतिहास, बल्ले से बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर रचा इतिहास, बल्ले से बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, होश उड़ा देगी नेट वर्थ की रकम
दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, होश उड़ा देगी नेट वर्थ की रकम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget