एक्सप्लोरर

DC vs MI: 'स्वार्थी खिलाड़ी', 'वनडे वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस कर रहे'; डेविड वॉर्नर की धीमी पारी पर कुछ ऐसे भड़के क्रिकेट फैंस

David Warner: IPL 2023 के चार मैचों में तीन फिफ्टी जड़ने के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर की खूब आलोचनाएं हो रही हैं.

David Warner DC vs MI IPL 2023: IPL में मंगलवार रात (11 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. यह इस सीजन में दिल्ली की लगातार चौथी हार रही. अब तक दिल्ली की टीम इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है. अब दिल्ली की इन लगातार हार के पीछे क्रिकेट फैंस डेविड वॉर्नर को जिम्मेदार मान रहे हैं. फैंस का कहना है कि डेविड वॉर्नर बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं और यही दिल्ली की हार का कारण बन रहा है. सोशल मीडिया पर उनके लिए 'स्वार्थी खिलाड़ी' और 'वनडे वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस' जैसे रिमार्क आ रहे हैं.

डेविड वॉर्नर इस IPL में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. 4 मैचों में वह 209 रन जड़ चुके हैं. उनसे आगे केवल शिखर धवन (225) मौजूद हैं. डेविड वॉर्नर ने चार में से तीन पारियों में फिफ्टी जमाई है. वह अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जो दिल्ली के लिए हर मैच में रन बना रहे हैं. ऑलराउंडर अक्षर पटेल को छोड़ दिया जाए तो इस टीम के बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. इसके बावजूद डेविड वॉर्नर को इन आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है.

डेविड वॉर्नर केवल अपने धीमी बल्लेबाजी के लिए फैंस के टारगेट पर हैं. वह पिछले चार मैचों में महज 114.83 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाए हैं. हालांकि उनका यह धीमा स्ट्राइक रेट इसलिए है क्योंकि दिल्ली की टीम हर मुकाबले में अपने शुरुआती विकेट जल्दी-जल्दी गंवा रही है. इस कारण वॉर्नर को धीमी बल्लेबाजी कर एक छोर संभालना पड़ रहा है. बीती रात (11 अप्रैल) भी यही हुआ. मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और दूसरे छोर पर वॉर्नर टिके रहे. उन्होंने 47 गेंद पर 51 रन की पारी खेली. लेकिन फैंस के मुताबिक, वॉर्नर की धीमी बल्लेबाजी से दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाजों पर दबाव बनता है और वह बड़े शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो जाते हैं. देखें, डेविड वॉर्नर के लिए कैसे आ रहे हैं रिएक्शन...

यह भी पढ़ें...

Domestic Cricket: 28 जून से शुरू होगा नया घरेलू सीजन, ऐसा है दलीप से लेकर रणजी ट्रॉफी तक का शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget