एक्सप्लोरर

MI, CSK या RCB, कौन जीतेगा IPL 2025 का खिताब? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है. यह लीग का 18वां सीजन होगा. पिछले सीजन का खिताब KKR ने जीता था.

IPL 2025, Indian Premier League, Brett Lee: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का बिगुल बज चुका है. आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है. 25 मई को लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. सभी 10 टीमों ने 18वें सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने लीग के चैंपियन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. 

बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के नाम है. दोनों ने लीग में कुल पांच-पांच ट्रॉफी जीती हैं. वहीं पिछले साल की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 3 खिताब हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले सीजन से अब तक अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश में है. 

ब्रेट ली की मानें तो RCB इस साल भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत सकेगी. ब्रेट ली ने कहा है कि मुंबई इंडियंस इस बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत सकती है. ब्रेट ली ने यह भी बताया है कि MI को चैंपियन बनने के लिए क्या करना होगा. ब्रेट ली का कहना है कि मुंबई को इस बार का खिताब जीतने के लिए शुरुआत से ही मैच जीतने होंगे. दरअसल, पिछले कुछ सीजन से MI की शुरुआत अच्छी नहीं होती है. 

ब्रेट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "पिछले 4-5 सालों में मुंबई इंडियंस के साथ आम तौर पर यही होता आया है कि वे शुरूआती चार से पांच मैच हार जाते हैं. अब, मुंबई को इसे बदलना पड़ेगा. अगर ये टीम शुरूआती मैचों में अच्छा करती है और पहले 5-6 मैच जीतती है, तो वे प्लेऑफ के लिए मजबूत स्थिति में होंगे. अगर मुंबई इंडियंस ऐसा करती है, तो वे अपना छठा खिताब जीत सकती है."

चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर ब्रेट ली ने कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स टीम अपनी टीम को फिर से बना रही है. उसके कुछ शानदार प्लेयर्स जा चुके हैं, जबकि नए खिलाड़ी आए हैं. उनके लिए महत्वपूर्ण होगा कि वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखे. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस का पलड़ा चेन्नई के मुकाबले ज्यादा भारी है."

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget