एक्सप्लोरर

Lunch India vs West Indies: पृथ्वी के रिकॉर्ड अर्धशतक और पुजारा के अनुभव से मजबूत टीम इंडिया

पृथ्वी की डेब्यू पारी और पुजारा के शानदार अर्धशतक की मदद से पहले टेस्ट के पहले सेशन में भारत ने 133/1 रन बना लिए हैं.

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले भारतीय टीम मजबूत स्थिती में पहुंच गई है. पृथ्वी शॉ(75 रन) के डेब्यू अर्धशतक और चेतेश्वर पुजारा(54 रन) की शानदार पारी की मदद से भारतीय टीम ने पहले सेशन में एक विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं.

18 साल 329 दिन की उम्र में डेब्यू करने के साथ ही पृथ्वी शॉ ने टेस्ट करियर की अपनी पहली पारी में ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. पृथ्वी टेस्ट डेब्यू पारी में अर्धशतक लगाने वाले 27वें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं.

इतना ही नहीं इसके साथ ही वो भारत के लिए टेस्ट डेब्यू की पारी में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. उन्होंने 18 साल 329 दिन की उम्र में ये कमाल किया है. इससे पहले भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करते हुए अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड 20 साल 126 दिन की उम्र में अब्बास अली बेग के नाम था.

पृथ्वी ने महज़ 56 गेंदों में 7 चौकों की मदद से अपने अंतराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जमाया.

पृथ्वी की इस पारी की मदद से पहले ओवर में ही केएल राहुल(0 रन) का विकेट गंवाने के बाद भी टीम इंडिया ने मैच की शानदार शुरुआत की है. 3 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद शॉ और पुजारा ने बेहतरीन साझेदारी निभाई. लंच से पहले दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर महज़ 24 ओवरों में 130 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 133 रनों तक पहुंचा दिया. 

शॉ ने 11 चौकों के साथ 74 गेंदों में 75 रन बनाए. जबकि पुजारा ने 74 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 56 रनों का योगदान दिया. पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया. 

वेस्टइंडीज़ की गेंदबाज़ी में उन्हें एकमात्र विकेट शेनॉन गबरैल की गेंद पर मिला.

पहले सेशन में इस शानदार खेल के साथ शॉ भारत के लिए डेब्यू पारी में सबसे तेज़ अर्धशतक जमाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं. उनसे पहले डेब्यू पारी में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों में युवराज ऑफ पटियाला ने 42, हार्दिक पांड्या ने 48, शिखर धवन ने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget