एक्सप्लोरर

Test Record: टेस्ट करियर में कभी नहीं हुए जीरो पर आउट! इन 5 बल्लेबाजों ने रचा अनोखा इतिहास

कुछ बल्लेबाज मैदान पर आते ही आउट हो जाते हैं, लेकिन ये 5 खिलाड़ी कभी बिना खाता खोले पवेलियन नहीं लौटे. जानिए कौन हैं ये पांच खिलाड़ी जो टेस्ट क्रिकेट में ‘No Duck’ क्लब का हिस्सा बन गए हैं.

Test Record: टेस्ट क्रिकेट को बल्लेबाजी की सबसे कठिन परीक्षा कहा जाता है. यहां गेंदबाज की एक सही गेंद किसी भी दिग्गज बल्लेबाज को "डक" यानी शून्य पर आउट कर सकती है. सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाज भी अपने करियर में कई बार डक का शिकार हो चुके हैं, लेकिन क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में कभी भी अपना विकेट शुन्य पर नहीं खोया है.

आइए जानते हैं ऐसे 5 बल्लेबाजों के बारे में, जो टेस्ट क्रिकेट के No Duck Club के सदस्य हैं. यानी जिनके नाम के आगे आज भी “0” का कोई निशान नहीं है.

जिम बर्क- ऑस्ट्रेलिया

टेस्ट करियर- 1951–1959

मैच- 24 | पारी- 44 | रन- 1280 | औसत- 34.59

शतक/अर्धशतक- 3/5 | बेस्ट स्कोर- 189

डक्स- 0

1950 के दशक में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले जॉन वॉलेस बर्क ने अपनी क्लासिकल बल्लेबाजी से यह साबित कर दिया था कि वह मैच में हर बार योगदान देने वाले खिलाड़ी हैं. उनका 189 रन का स्कोर बताता है कि वे सिर्फ टिकने वाले नहीं, रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे.

सीन विलियम्स- जिम्बाब्वे

टेस्ट करियर- 2013–2025

मैच- 22 | पारी- 43 | रन- 1875 | औसत- 48.07

शतक/अर्धशतक- 6/7 | बेस्ट स्कोर- 154

डक्स- 0

शॉन विलियम्स ने अपने संतुलित और भरोसेमंद प्रदर्शन से जिम्बाब्वे के मिडिल ऑर्डर को हमेशा मजबूत रखा है. उन्होंने अपने करियर में 43 पारियां खेली हैं. जिनमें वो कभी भी खाता खोले बिना आउट नहीं हुए. यह उपलब्धि उन्हें एक अलग ही दर्जा देती है.

रेगी डफ- ऑस्ट्रेलिया

टेस्ट करियर- 1902–1905

मैच- 22 | पारी- 40 | रन- 1317 | औसत- 35.59

शतक/अर्धशतक- 2/6 | बेस्ट स्कोर- 146

डक्स- 0

1900 के शुरुआती दौर के ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अपने छोटे मगर प्रभावी करियर में कभी भी बिना खाता खोले वापस पवेलियन नहीं लौटे हैं. उस दौर में ये आंकड़ा और भी असाधारण हो जाता है.

बृजेश पटेल- भारत

टेस्ट करियर- 1974–1977

मैच- 21 | पारी- 38 | रन- 972 | औसत- 29.45

शतक/अर्धशतक- 1/5 | बेस्ट स्कोर- 115 नाबाद

डक्स- 0

भारतीय खिलाड़ी ब्रिजेश पटेल ने 70 के दशक में टीम इंडिया के लिए शानदार योगदान दिया और हमेशा कुछ न कुछ रन जोड़ते रहे. उनका नॉटआउट शतक और बिना डक के रिकॉर्ड उन्हें इस खास लिस्ट में शामिल करता है.

रॉबर्ट क्रिस्टियानी- वेस्टइंडीज

टेस्ट करियर- 1948–1954

मैच- 22 | पारी- 37 | रन- 896 | औसत- 26.35

शतक/अर्धशतक- 1/4 | बेस्ट स्कोर- 107

डक्स- 0

रॉबर्ट क्रिस्टियानी की बल्लेबाजी भले ही आंकड देखने में उतनी बड़ी न लगे, लेकिन उनका “नो डक” करियर बताता है कि वह हर बार बल्ले से अपनी टीम के लिए जरूर कुछ न कुछ दे जाते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget