एक्सप्लोरर

क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप? यहां मिलेगा सबसे बड़े सवाल का जवाब

Will Virat Kohli and Rohit Sharma 2027 ODI World Cup: क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 का ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे? रोहित और विराट, दोनों टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा, भारतीय क्रिकेट के 2 महानतम खिलाड़ी, जिन्होंने महज 10 महीनों के भीतर टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली थी. उसके बाद लगातार सवाल पूछे जाते रहे हैं कि क्या विराट और रोहित एकदिवसीय क्रिकेट को भी अलविदा कहने वाले हैं. इसके साथ ही यह संभावना भी भारतीय क्रिकेट फैंस में रोमांच भरती रहती है कि विराट और रोहित 2027 का एकदिवसीय विश्व कप (2027 ODI World Cup) खेल सकते हैं.

अभी 2027 के ODI वर्ल्ड कप के आयोजन में 2 साल से ज्यादा समय बाकी है. यह भी एक दिलचस्प सवाल है कि आखिर विश्व कप से पूर्व टीम इंडिया कितने ODI मैच खेलेगी? इसका जवाब है सिर्फ 27. जी हां, दो साल बाद दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नमीबिया द्वारा होस्ट किए जाने वाले वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम 9 द्विपक्षीय ODI सीरीज में कुल 27 मैच खेलेगी. 

क्या रोहित और विराट खेलेंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप?

जहां तक विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने का सवाल है, अभी तक उन्होंने खुद इस विषय पर कोई बयान जारी नहीं किया है. दूसरी ओर BCCI ने भी उनके वर्ल्ड कप में खेलने पर अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन द वीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के बड़े अधिकारी बहुत जल्द विराट और रोहित से उनके ODI में भविष्य पर चर्चा कर सकते हैं.

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर जरूर अपने इरादे साफ कर चुके हैं. कुछ समय पूर्व गौतम गंभीर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप में खेलने का सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा था कि, "अभी भारत का ध्यान 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर है, जो अगले साल फरवरी-मार्च में होना है. 2027 ODI वर्ल्ड कप अभी 2 साल दूर है. मैं हमेशा एक चीज कहता आया हूं. अगर आप अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखेंगे, तो जरूर वर्ल्ड कप खेलिए." गंभीर का यह बयान दर्शाता है कि विराट-रोहित लगातार अच्छा कर पाते हैं तो उन्हें दोनों के 2027 वर्ल्ड कप में खेलने पर कोई आपत्ति नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:

BCCI के इस फैसले की वजह से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे जसप्रीत बुमराह? रिपोर्ट पढ़ सिर पकड़ लेंगे आप

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget