एक्सप्लोरर

BCCI के इस फैसले की वजह से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे जसप्रीत बुमराह? रिपोर्ट पढ़ सिर पकड़ लेंगे आप

Jasprit Bumrah: BCCI जल्द एक ऐसे नियम को लागू कर सकता है, जो जसप्रीत बुमराह के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है. क्या यह नियम बुमराह की टेस्ट रिटायरमेंट का कारण बनने वाला है?

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (India England Test Series) में मोहम्मद सिराज 23 विकेट लेकर टीम इंडिया के हीरो बने. जसप्रीत बुमराह, जो कई वर्षों से भारत के मुख्य तेज गेंदबाज बने रहे हैं, टेस्ट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज (Jasprit Bumrah ICC Ranking) हैं, उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 14 विकेट लिए. मगर सिराज के कमाल प्रदर्शन के आगे बुमराह का प्रदर्शन कहीं ना कहीं फीका पड़ गया. दरअसल वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस की समस्याओं के चलते बुमराह सीरीज में 3 ही मैच खेल सके. अब BCCI एक ऐसे नियम पर विचार कर रहा है, जिसके कारण बुमराह को अपने टेस्ट करियर पर पूर्ण विराम लगाना पड़ सकता है.

न्यूज एजेंसी PTI की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक ऐसे नियम पर विचार कर सकता है, जिससे खिलाड़ी अपने मन मुताबिक मैच नहीं चुन पाएंगे जिनमें वो खेलना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि हेड कोच गौतम गंभीर, अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली चयन समिति और मैनेजमेंट के अन्य बड़े अधिकारी इस नए नियम पर एकमत हैं. खिलाड़ियों को चेतावनी देने की बात भी कही गई कि वर्कलोड का फायदा उठाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

क्या रिटायरमेंट लेंगे जसप्रीत बुमराह?

यदि यह नियम लागू होता है तो जसप्रीत बुमराह इसके निशाने पर आ सकते हैं. बुमराह इसी वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सिर्फ 3 मैच खेल पाए. बुमराह टीम के लीड गेंदबाज होते हुए 3 मैच खेले. लॉर्ड्स के बाद जब मैनचेस्टर में बुमराह लगातार दूसरा टेस्ट खेलने आए तो उनकी बॉलिंग स्पीड में गिरावट दर्ज की गई. बुमराह आमतौर पर औसतन 140-145 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन मैनचेस्टर टेस्ट में उनकी फिटनेस जवाब देने लगी, जिसके कारण उनकी औसतन स्पीड घटकर 130-135 किमी प्रतिघंटा पर आ गई थी.

यदि आगामी सीरीज में अहम मौकों पर बुमराह वर्कलोड के कारण उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो यह नया नियम बुमराह के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है. बुमराह लंबे स्पेल तो फेंक रहे हैं, लेकिन असली चिंता का विषय यह है कि लगातार मैचों में लंबे स्पेल फेंकने में उन्हें दिक्कतें आ रही हैं. BCCI अगर यह सख्त नियम लेकर आता है तो बुमराह को कम से कम टेस्ट करियर पर अंतिम फैसला लेना पड़ सकता है. बुमराह अब तक 48 टेस्ट मैचों के करियर में कुल 219 विकेट चटका चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

BCCI हुआ सख्त, परिवार पर बंदिशों के बाद खिलाड़ियों की इस आजादी पर लगेगी रोक! हुआ बड़ा खुलासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget