एक्सप्लोरर

लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी उद्घाटन समारोह ने बांधा समां, आतिफ असलम का म्यूजिक शो; जानें ओपनिंग सेरेमनी में क्या कुछ हुआ

Champions Trophy Opening Ceremony: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के उद्घाटन समारोह ने समां बांधा. आतिफ असलम ने भी संगीत कार्यक्रम से महफिल लूटी.

ICC Champions Trophy 2025 Opening Ceremony: रविवार, 16 फरवरी को लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का उद्घाटन समारोह हुआ. ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम लाहौर के दीवान-ए-आम किले में हुआ. समारोह में संगीत कार्यक्रम से लेकर लाइट्स शो और पाकिस्तान की संस्कृति से भी लोगों को अवगत कराया गया. आपको याद दिला दें कि इससे पहले भी 2 बार PCB ने ओपनिंग सेरेमनी करवाई थी. मगर लाहौर में हुआ कार्यक्रम कई मायनों में दिलचस्प और यादगार बना, जिसमें आतिफ असलम के म्यूजिक शो ने समां बांधा.

चैंपियंस ट्रॉफी ओपनिंग सेरमानी में क्या-क्या हुआ

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के उद्घाटन समारोह को देखने के लिए सैंकड़ों में भीड़ आई, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी और क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी भी यहां मौजूद रहे. महान खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी के पुराने टूर्नामेंट्स की यादें साझा कीं. इस कार्यक्रम में 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता बनी पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. 8 साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाक टीम ने भारत को 180 रनों से हराकर इतिहास रचा था.

पाकिस्तान के दिग्गज संगीतकार आतिफ असलम ने चैंपियंस ट्रॉफी का ऑफिशियल एंथम गाकर समां बांधा. पाकिस्तान की वायुसेना ने भी आसमान में करतब दिखाते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगाए. पाकिस्तान में खेलों के इतिहास और देश की संस्कृति को दिखाया गया.

कब शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है. यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा और पाकिस्तान में होने वाले मैच लाहौर, रावलपिंडी और कराची में खेले जाएंगे. चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी-9 मार्च तक खेली जाएगी, आठ टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे. हालांकि भारतीय टीम के लिए हाइब्रिड मॉडल लागू किया गया है, इसलिए उसके मैच दुबई में होंगे. भारतीय टीम पहले ही दुबई पहुंच कर अभ्यास शुरू कर चुकी है. बता दें कि 17 फरवरी को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का वॉर्म-अप मैच होने वाला है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 DC Schedule: 25 मार्च को गुजरात टाइटंस से दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच, जानें DC का फुल शेड्यूल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget