एक्सप्लोरर

IPL 2025 DC Schedule: 25 मार्च को गुजरात टाइटंस से दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच, जानें DC का फुल शेड्यूल

DC Schedule:  दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 24 मार्च को खेलेगी, जहां उनका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. वहीं दिल्ली अपना आखिरी मुकाबला मुंबई के खिलाफ खेलेगी.

IPL 2025 Delhi Capitals Full Schedule: आईपीएल 2025 का फुल शेड्यूल रविवार को जारी कर दिया गया है. यह आईपीएल का 18वां संस्करण है. आईपीएल 2025 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले से होगा. यह मैच 22 मार्च को खेला जाएगा. बात करें दिल्ली कैपिटल्स की तो वो अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगी. यहां जानिए दिल्ली का फुल शेड्यूल.

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी. यह मुकाबला दिल्ली के इस साल के दूसरे होम ग्राउंड विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. दिल्ली एक बार फिर 30 मार्च को विशाखापट्टनम में खेलती हुई नजर आएगी, जहां पर उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स बाकी बचे पांच होम मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेलती दिखेगी. वहीं दिल्ली अपना आखिरी लीग मैच 15 मई को मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी.

दिल्ली कैपिटल्स का फूल शेड्यूल

24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स से विशाखापट्टनम में

30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से विशाखापट्टनम में

5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से चेन्नई में

10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु से बेंगलुरु में

13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से दिल्ली में

16 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली में

19 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से अहमदाबाद में

22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से लखनऊ में

27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से दिल्ली में 

29 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स से दिल्ली में

5 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से हैदराबाद में

8 मई को पंजाब किंग्स से धर्मशाला में

11 मई को गुजरात टाइटंस से दिल्ली में

15 मई को मुंबई इंडियंस से मुंबई में

दिल्ली ने अब तक नहीं किया कप्तान का एलान

आईपीएल 2025 में दिल्ली का फुल शेड्यूल तो आ गया है, लेकिन दिल्ली ने अभी तक टीम के कप्तान की घोषणा नहीं की है. आईपीएल 2024 में दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत ने की थी. लेकिन अब वो टीम का हिस्सा नहीं हैं. दिल्ली ने ऑक्शन में लखनऊ के पूर्व कप्तान केएल राहुल और आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को टीम में शामिल किया था. इसके अलावा टीम में भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल भी शामिल हैं. ऐसे में तीनों खिलाड़ियों को कप्तानी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. देखने वाली बात होगी कि टीम मैनेजमेंट इस साल किस खिलाड़ी पर भरोसा जताती है.

यह भी पढ़ें.- ipl 2025 full schedule complete match list date and fixtures indian premier league 2025 | 13 शहर और 74 मैच, 22 मार्च को पहला मुकाबला; एक क्लिक में देखें IPL 2025 का फुल शेड्यूल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget