एक्सप्लोरर

Champions Trophy: शुभमन गिल के शतक के लिए केएल राहुल ने दी कुर्बानी, 'अगर हार्दिक पांड्या होता तो', फैंस ने यूं दिए रिएक्शन

IND vs BAN: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर किया है. इस मुकाबले में शतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

Champions Trophy 2025, Team India: शुभमन गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में 101 रनों पारी खेली. बांग्लादेश के खिलाफ खेली इस शतकीय पारी में उन्होंने 2 छक्के और 9 चौके जड़े. इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. सोशल मीडिया पर फैंस को लगता है कि उनके इस शतक में केएल राहुल का भी हाथ है, उन्होंने अपने अर्धशतक की कुर्बानी देकर गिल के शतक को पूरा होने दिया. फैंस को लगता है कि अगर राहुल आउट हो जाते तो हार्दिक पांड्या आकर बड़े शॉट्स लगाते और गिल का शतक पूरा नहीं होने देते.

भारतीय टीम 229 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. रोहित शर्मा और गिल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े. हालांकि इस जोड़ी के टूटने के बाद मैच थोड़ा धीमा हो गया. 144 पर चौथा विकेट गिरने के बाद मैच फंसा हुआ नजर आने लगा लेकिन केएल राहुल ने गिल का अच्छा साथ देकर टीम को जीत तक ले गए. राहुल ने 47 गेंदों में 41 रन बनाए.

केएल राहुल ने नहीं की अपने अर्धशतक की परवाह

फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि केएल राहुल ने अपनी अर्धशतक की परवाह नहीं की और इस कारण ही शुभमन गिल अपना शतक पूरा कर पाए. अगर राहुल आउट हो जाते और हार्दिक पांड्या मैदान पर आते तो वह आक्रामक शॉट खेलकर गिल का शतक पूरा नहीं होने देते. 

एक यूजर ने लिखा, "केएल राहुल ने वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली के शतक के लिए अपने अर्धशतक की परवाह नहीं की थी और आज गिल के लिए ऐसा किया. आप इतने सेल्फलेस क्यों हो."

एक यूजर ने लिखा, "धन्यवाद केएल राहुल, आप आउट नहीं हुए और आपके हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी के लिए नहीं आने दिया."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड में बदलाव, स्टार खिलाड़ी बाहर
एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड में बदलाव, स्टार खिलाड़ी बाहर
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
एजबेस्टन टेस्ट में 133 पर ढेर पाकिस्तान, इस देश के बोर्ड ने उड़ाया मजाक
एजबेस्टन टेस्ट में 133 पर ढेर पाकिस्तान, इस देश के बोर्ड ने उड़ाया मजाक
हर्षित राणा OUT? वाशिंगटन सुंदर IN, बुमराह-रेड्डी पर भी आया अपडेट
हर्षित राणा OUT? वाशिंगटन सुंदर IN, बुमराह-रेड्डी पर भी आया अपडेट

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget